Haridwar
आधा दर्जन गांव वाले जानजोखिम में डालकर नील धारा गंगा को पार करने के लिए मजबूर; जनप्रतिनिधियों ने किए वादे, नही बनवाया आज तक पुल।

लक्सर – लक्सर के रामपुर रायघाटी सहित आधा दर्जन गांव अपनी जान जोखिम में डालकर नील धारा गंगा के दूसरी ओर खेती करने के लिये मजबूर हैं। लक्सर तहसील की हजारों बीघा जमीन नील धारा गंगा के दूसरी ओर है जिसमें किसान खेती करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं लेकिन नीलधारा गंगा पर पुल न होने के कारण किसानों को अपार जलधारा के बीच के होकर अपनी जान जोखिम में डालकर निलधारा गंगा को पार करना पड़ता है।

किसानों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने इस पुल को बनवाने के सिर्फ चुनाव के समय वादे करते है लेकिन आज तक इस वादे को पूरा नही किया गया। कई बार इसकी मांग उठाई लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नही हो पाया। आज किसान मजबूर है और अपने वाहनों व अपने परिवार के साथ लकड़ी से बनी नाव के सहारे नीलधारा गंगा को पार करते है। इस बीच कसी के साथ भी कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। मजबूर किसान के सामने समस्याएं अपार है समाधान कोई नही है।

अगर जनप्रतिनिधियों की बात करें बीजेपी से10 वर्षो तक लगातार विधायक रहे संजय गुप्ता ने इन किसानों से पुल बनवाने का वायदा किया था लेकिन पूरा नही किया वर्तमान विधायक मोहमंद शहजाद बीएसपी ने भी इन किसानों से पुल बनवाने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नही किया गया है। किसान इन समस्याओं से जूझ रहा है। नीलधारा गंगा किसी भी समय रौद्र रूप ले लेती है कई बार हादसे भी हुए किसानों की जान भी गई कई बार सरकारी तंत्र ने नीलधारा गंगा की धाराओ में फंसे किसानों को बाहर भी निकाला गया है फिर भी जनप्रतिनिधि इस ओर कोई नही दे रहे है।

Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू

Haridwar News : बुद्ध पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जहां एक ओर यातायात प्लान जारी किया गया है तो वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट है। स्नान को लेकर पुलिस मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की कमी न रहे।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतज़ाम
भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र को पूर्व की भांति सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जहां जोनल अधिकारी इंस्पेक्टर स्तर के और सेक्टर अधिकारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रूटों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील
एसएसपी ने बताया कि रेंज और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिन्हें संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान कराना है। वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और गंगा स्नान के दौरान अनुशासन बनाए रखें, ताकि मां गंगा की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।
Haridwar
Haridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान

Haridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। जहां डोली ने हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान किया। इस दौरान भक्तों में जबरदस्त उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार
विश्वनाथ जगदीशीला डोली आज हरिद्वार पहुंची। डोली के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि ये डोली यात्रा अपने 27 वें वर्ष में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों का भ्रमण करेगी।
देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है उद्देश्य
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यात्रा का समापन 25 मई को गंगा दशहरा के दिन विश्वनाथ पर्वत पर होगा। जहां स्वामी राम तीर्थ और गुरु वशिष्ठ की तपोस्थली मानी जाती है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और देव संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

इस यात्रा से समाज में फैलेगी आध्यात्मिक जागरूकता
वहीं महामंडलेश्वर ललिता नंद ने कहा कि यह देव डोली यात्रा सनातन संस्कृति को जागृत करने और लोगों को अपने तीर्थों व देवी-देवताओं के प्रति आस्था बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कामना की कि देवभूमि उत्तराखंड न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए।
उन्होंने गऊ माता, पितरों और भारत माता के प्रति श्रद्धा बढ़ाने का संदेश देते हुए कहा कि इस यात्रा से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलेगी और सभी को सत्कर्म व ज्ञान की प्रेरणा देगी ।
big news
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…

Uttarakhand Politics : हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। मंत्री सतपाल महाराज के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
Table of Contents
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक उस वक्त तीखे टकराव में बदल गई जब बैठक की शुरुआत होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सभागार में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट उठाकर फेंक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे परिसर में “धामी सरकार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह असंतुलित नजर आया।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, ममता राकेश और बसपा विधायक शहजाद अली समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनहित से भटककर ठेकेदारों के हितों की बैठक करार दिया। विपक्ष का आरोप है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का किया समर्थन
बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए बैठक के तरीके को गलत ठहराया।हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हालात सामान्य करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक जारी रही, जिसमें भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के विधायक जिला कलेक्टर परिसर में धरना देकर विरोध जताते रहे। पूरे घटनाक्रम ने जिला योजना बैठक की पारदर्शिता और कार्यशैली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायकों के साथ नहीं हुआ कोई पक्षपात
पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि विधायकों के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक सुचारू रूप से चली है, बजट भी पूरा दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं।
Cricket13 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news12 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar9 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Haridwar14 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Haridwar7 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun6 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर






































