Champawat
कोविड के jn(1) वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बाबजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाह, तीन सालों से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट पड़ा है ख़राब।

लोहाघाट – देश में एक बार फिर से कोरोना पैर पसार रहा है कोविड के jn(1) वेरिएंट की देश में पुष्टी हुई है वही एक बार फिर कोविड़ के बढ़ते खतरे को देख उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश में जिले के सभी सीएमओ को अस्पतालों को कोविड को लेकर सतर्क रखने के निर्देश दे दिए हैं कोविड में जहां ऑक्सीजन को लेकर देश में अफरा तफरी मची थी ओर कई लोगों की जान गई थी वहीं कोविड से लोगों की जान बचाने के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लाखों रुपए की लागत से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया गया था जो पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है लाखों रुपए की सरकारी धन की बर्बादी हो रही है पर स्वास्थ्य महकमा खामोश बैठा है

वहीं निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कोविड का खतरा एक बार और बढ़ हा है है पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बरसों से खराब पड़ा हुआ है उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग से कई बार कहने के बावजूद प्लांट को अब तक ठीक नहीं करवाया गया है यह स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी है

वही सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया प्लांट को ठीक करने के लिए जिला योजना से 3.5 लाख रुपए मिल चुके हैं जिस पर टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है तथा कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रख दिया गया है साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने व 2 गज की दूरी अपनाने की अपील करी है वही देश में कोरोना की एक बार फिर दस्तक से लोगों में दहशत है
Champawat
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

Lohaghat News : लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पालिका ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन करने से आप अपनी समस्या घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं। इस से आपको बार-बार पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Table of Contents
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान
नगर पालिका परिषद ने नागरिक सुविधाओं को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब नगर क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी झंझट के सीधे पालिका तक पहुंचा सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब लोहाघाट को स्मार्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
नई प्रणाली के तहत अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत या सुझाव सीधे सिस्टम में दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग तक सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और उसके समाधान की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को SMS या कॉल के माध्यम से दी जाएगी।
सभासदों ने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील
ये पहल न केवल शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही ये नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम करेगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी और सभी सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Champawat
वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : वन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने गुलदार की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
चंपावत में गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी, थाना रीठा साहिब पुलिसऔर वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
चम्पावत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी चंपावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के निगरानी में पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा, निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलदार की खाल बरामद हुई।

2 मीटर लंबी बताई जा रही है गुलदार की खाल
बरामद खाल की लंबाई लगभग 2 मीटर बताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अनुसार गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नगद और एक स्कूटी (यूके03 बी 2770) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की संभावनाओं को देखते हुए जांच भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Cricket14 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news12 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news14 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news10 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
big news16 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news9 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
big news13 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
Cricket9 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी






































