Haldwani
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेसियों और खनन कारोबारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई नौकझोंक।

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का कांग्रेसियों और खनन कारोबारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। खनन कारोबारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी से हिरासत में ले लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लागते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृव में सीएम के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध किया। साथ ही काले गुबारे हवा में उड़ाये। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।
युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा कि सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे है। भाजपा सरकार सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक निजीकरण कर मोटा माल कमा रही हैं। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हवाई दौरे कर सरकारी खजाने को बर्बाद कर रहे हैं।
हेमंत साहू ने आगे कहा कि राजपुरा जवाहर नगर में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है, लोग सैकड़ों बार सीएम को ज्ञापन भेजकर सीवर लाइन के निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से जनता को अभी भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा हैं।
काग्रेस नेत्री दीपा खत्री और समाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने कहां कि धामी सरकार अंकिता भंडारी के असली दोषियों को बचाने में लगी हुई है। अभी तक असली दोषियों का नाम सार्वजनिक न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गिरफ्तार होने वालों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, निखिल कुमार, मयंक गोस्वामी, दीपा खत्री, कमलेश आर्या, साहिल राज, नंदनी खत्री आदि थे।
Haldwani
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप

Haldwani News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घी के बाद अब दूध-पनीर की जांच की जा रही है।
Table of Contents
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!
इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है।
इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर में बैन हुई कंपनी के घी के नमूने भी लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह ने मिलावटखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है की दूध और उससे बने उत्पादों में किसी भी स्तर की मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई बड़ा नामी ब्रांड हो या स्थानीय छोटा दुकानदार, सिंथेटिक प्रोडक्ट पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक पौष्टिक, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है फिलहाल सभी लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही दोषी संस्थानों पर सीधे मुकदमे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Haldwani News : बालों को लंबा करने का शौक हल्द्वानी की रेणु धरियाल के लिए अब विश्व रिकॉर्ड बन चुका है। वर्षों तक बाल न कटवाने के उनके फैसले ने उन्हें दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला बना दिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास
हल्द्वानी की रेणु के बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने अप्रैल में हल्द्वानी पहुंचकर रेणु के बालों की जांच और आधिकारिक माप की प्रक्रिया पूरी की। माप की पुष्टि के बाद उनके नाम यह विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेणु धरियाल ने इस उपलब्धि के साथ यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। नासिरोवा के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5 इंच दर्ज की गई थी।
रेणु के बाल उनसे कई सेंटीमीटर अधिक लंबे हैं। उनकी इस उपलब्धि की एक और खास बात यह है कि उनके बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई के लगभग बराबर है।

2015 से आज तक नहीं कटवाए बाल
रेणु ने वर्ष 2015 में बाल कटवाना बंद कर दिया था। उस समय उनके लिए ये सिर्फ व्यक्तिगत पसंद और शौक था। धीरे-धीरे बालों की लंबाई बढ़ती गई और उन्होंने इसे एक खास उपलब्धि में बदलने का फैसला किया।
करीब एक दशक तक बालों को लगातार बढ़ाने और उनकी देखभाल करने के बाद रेणु ने विश्व रिकॉर्ड की दौड़ में कदम रखा। अब उनकी मेहनत का नतीजा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है।
लंबे बालों की देखभाल भी किसी चुनौती से कम नहीं
इतने लंबे बालों को संभालना रेणु के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। बालों को जमीन से दूर रखने और उन्हें व्यवस्थित रखने के लिए वह विशेष तरीके से चोटी बनाती हैं। बालों को धोने, सुखाने और सुलझाने में भी उन्हें काफी समय लग जाता है। इतनी लंबाई के बावजूद रेणु अपने बालों की देखभाल में कोई लापरवाही नहीं बरततीं।
Haldwani
आठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Haldwani News : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करीब ढाई साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली कार्यकर्ता रैली के जरिए कांग्रेस कुमाऊं में चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में है।
Table of Contents
आठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे
कुमाऊं मंडल के छह जिलों में विधानसभा की कुल 29 सीटें हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की 70 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी। इनमें कुमाऊं की 11 विधानसभा सीटें शामिल थीं।
वहीं, मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस के खाते में एक और सीट जुड़ी। इसके मुकाबले गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास फिलहाल नौ सीटें हैं। ऐसे में हल्द्वानी की रैली को पार्टी कुमाऊं में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिहाज से अहम मान रही है।
इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने की तैयारी
खरगे की रैली के दौरान कांग्रेस प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से पेपर लीक, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और धार्मिक स्थलों से जुड़े चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस का प्रयास है कि इन मुद्दों को जनता के बीच जोरदार तरीके से उठाकर आगामी चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाए।

35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार हल्द्वानी में होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्टी ने कार्यक्रम में करीब 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और चुनावी तैयारियों को नई गति मिलेगी।
राहुल गांधी के बाद अब खरगे की रैली
कांग्रेस की ओर से इसे प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देहरादून में छात्रों से जुड़ा कार्यक्रम हुआ था। अब खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के उत्तराखंड दौरे की भी संभावना है।
पार्टी के मुताबिक आने वाले दिनों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किए जा सकते हैं। ऐसे में हल्द्वानी की रैली के साथ कांग्रेस उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को और आक्रामक बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।
Cricket22 hours agoLKK vs NRK Dream11 Prediction Match 16 TPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket21 hours agoTGC vs ITT Dream11 Prediction Match 17 TNPL 2026 : Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Dehradun23 hours agoसीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें वेदर अपडेट
Cricket5 hours agoAsian Games 2026 Cricket Full Schedule: पुरुष और महिला मैचों की तारीखें, टीम और वेन्यू डिटेल्स
Dehradun4 hours agoदेहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर घायल, एक फरार
Breakingnews5 hours agoहल्द्वानी में नाबालिग से कुकर्म की कोशिश, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
Dehradun7 hours agoदेहरादून में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, संस्थान ने मांगें मानने का दिया आश्वासन





































