Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत विकसित संकल्प यात्रा में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग, पीएम मोदी ने की प्रशंसा।

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तय कार्यक्रम के तहत आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने सीमांत ग्रामीण क्षेत्र घोसीकुआ में आयोजित की जा रही भारत विकसित संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया और आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं स्थानीय लाभार्थियों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं उन योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्य कर रही उत्तराखंड सरकार एवं लगातार विकास कार्य में जुटे हुए स्वयं सेवा समूहो एवं अन्य लाभार्थियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ऑर्गेनिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्टे होम योजना, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृतिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा करी। संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत सुरई वन क्षेत्र में स्थित भारमल बाबा की समाधि के दर्शन हेतु रवाना हो गए।
Uttarakhand
UTTARAKHAND POLITICS: 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी कुमारी शैलजा, संगठनात्मक बैठकों पर जोर

UTTARAKHAND POLITICS: 8 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी कुमारी शैलजा, रुद्रपुर से होगी 5 दिवसीय दौरे की शुरुआत
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगी.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर और हल्द्वानी से दौरे की शुरुआत
8 अप्रैल को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रुद्रपुर आएंगी. जहां उधमसिंह नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद, उनका हल्द्वानी में रात्रि विश्राम निर्धारित है. वहीं, 9 अप्रैल को स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक होगी.

ये भी पढ़ें_ 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
कोटद्वार और हरिद्वार में संगठनात्मक बैठकों पर जोर
इसके बाद, कुमारी शैलजा कोटद्वार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला व महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. 10 अप्रैल को वह हरिद्वार में जयराम आश्रम में विभिन्न कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. साथ ही, शाम को गंगा आरती में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी और फिर देहरादून में रुकेंगी.
मसूरी और देहरादून में कार्यक्रम, 12 अप्रैल को वापसी
जिसके बाद 11 अप्रैल को वो मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और देहरादून में विभिन्न कांग्रेस संगठनों, जैसे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अन्य प्रकोष्ठों के साथ बैठक करेंगी. 12 अप्रैल को वो एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें_ धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर होगा जोर
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियाँ माहौल बनाने में जुट गई हैं. एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरा कर चुके हैं, तो वहीं PM मोदी का उत्तराखंड दौरा भी इसी महीने 14 अप्रैल को प्रस्तावित है. इसी बीच कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का ये उत्तराखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर रहेगा साथ ही कोर कमेटी की भी घोषणा हो सकती है.
पार्टी में अंदरूनी कलह पर लगेगा विराम
वहीं माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मौन व्रत से उपजे नए विवाद के बाद प्रदेश प्रभारी का ये दौरा संगठनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा. पार्टी में चल रहे ‘अंदरूनी कलह और बड़े नेताओं की नाराजगी और मतभेद से हो रहे नुकसान के संबंध में चर्चा होगी. इसके साथ ही सभी नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश रहेगी.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
Uttarakhand
14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Uttarakhand Politics : पीएम मोदी 14 अप्रैल को आ सकते हैं उत्तराखंड, दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का करेंगे शुभारंभ
Uttarakhand Politics : पीएम मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है।
Table of Contents
14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के तहत देहरादून में दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा सकता है।
पहले चार अप्रैल को आने वाले थे पीएम मोदी
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा पहले 4 अप्रैल के लिए तय माना जा रहा था, लेकिन विभिन्न राज्यों में चुनावी कार्यक्रमों के चलते ये यात्रा स्थगित हो गई। अब उनके 14 अप्रैल को राज्य आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इस दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

पीएम दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री देहरादून में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे के साथ टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके अलावा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार की योजना और बनबसा लैंड पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिया कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा जल्द हो सकता है और इसके लिए तैयारियां जारी हैं।
big news
धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…

Uttarakhand Politics : धामी सरकार ने खोली दायित्वों की पोटली, जानें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी
Uttarakhand Politics : कैबिनेट के विस्तार के बाद अब धामी सरकार ने अब दायित्वधारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी के 14 नेताओं को दायित्वों का तोहफा दिए गए हैं।
Table of Contents
धामी सरकार ने 14 नेताओं बांटे दायित्व
उत्तराखंड सरकार ने संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देते हुए 14 और नामों पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है। गढ़वाल मंडल से जहां 8 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, वहीं कुमाऊं मंडल के 6 नेताओं को भी अहम पद दिए गए हैं।

देखें दायित्वधारियों की पूरी लिस्ट…
नैनीताल से आने वाले ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी और मीडिया के बीच समन्वय में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए ये जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं चंपावत के मुकेश मेहराना को चाय विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य में चाय उत्पादन और इससे जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इसके अलावा, टिहरी जिले से जुड़े विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने का उन्हें यह लाभ मिला है।
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र/जिला | पद | परिषद/समिति का नाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ध्रुव रौतेला | नैनीताल | उपाध्यक्ष | मीडिया सलाहकार समिति |
| 2 | मुकेश मेहराना | चंपावत | उपाध्यक्ष | चाय विकास सलाहकार समिति |
| 3 | विनोद सुयाल | टिहरी | उपाध्यक्ष | युवा कल्याण सलाहकार परिषद |
| 4 | हरिप्रिया जोशी | चंपावत | उपाध्यक्ष | राज्य महिला आयोग |
| 5 | सोना सजवान | टिहरी | उपाध्यक्ष | जड़ी-बूटी सलाहकार समिति |
| 6 | सीमा चौहान | काशीपुर | उपाध्यक्ष | मत्स्य विकास अभिकरण |
| 7 | गोविंद सिंह | अल्मोड़ा | उपाध्यक्ष | हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग |
| 8 | प्रेम सिंह राणा | चमोली | उपाध्यक्ष | जनजाति आयोग |
| 9 | खेम सिंह चौहान | टिहरी | उपाध्यक्ष | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 10 | भावना मेहरा | — | — | — |
| 11 | कुलदीप बुटोला | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य स्तरीय खेल परिषद |
| 12 | चारु कोठारी | देहरादून | उपाध्यक्ष | राज्य निर्माण आंदोलनकारी कल्याण परिषद |
| 13 | अशोक वर्मा | देहरादून | — | राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद |
| 14 | बलजीत सोनी | देहरादून | उपाध्यक्ष | अल्पसंख्यक आयोग |
Cricket7 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun23 hours agoDEHRADUN NEWS: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
Dehradun5 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Udham Singh Nagar8 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Cricket7 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Tehri Garhwal6 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
Uttarakhand2 hours agoRAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Dehradun1 hour agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

































