Nainital
सीएम के निर्देश के बाद नए साल में कुमाऊँ कमिश्नर एक्शन में इस ऑफिस में मारा छापा।

देहरादून – साल के पहले दिन ही कमिश्नर दीपक रावत एक्शन में दिखे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय (राज्य कर भवन) का औचक निरीक्षण किया तो कुछ अधिकारी गायब मिले। बायोमेट्रिक मशीन को अपडेट नहीं किया गया था। सेवानिवृत या तबादला होने के बावजूद कई कर्मचारियों के के नाम बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज मिले जबकि नए कर्मचारियों के नाम दर्ज नहीं थे।

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी सरकारी कार्यालयों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में जनता से जुड़े कई मामले होते हैं। ऐसे में जरूरी है सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जेसी स्मिता, डीसी हेमलता आदि मौजूद रहीं।
कमिश्नर आवास में कूड़ा डालने पर कटा चालान
कालाढूंगी रोड के दुकानदारों को कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय व आवास के परिसर में कूड़ा फेंकना महंगा पड़ गया। कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम ने आठ दुकानदारों का चालान कर आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जब अपने आवास के पीछे मैदान में गए तो वहां कूड़ा पड़ा था। इस पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को तलब किया। उन्होंने परिसर से लगी दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पार्क में नहीं मिले माली और सुरक्षा
कमिश्नर ने सोमवार को दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। यहां न गार्ड मिला, न माली। पार्क भी अव्यवस्थित था। कमिश्नर ने नगर आयुक्त को दोनों का स्पष्टीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त से पार्क में अधूरे काम का आकलन कर डीपीआर देने के भी निर्देश दिए।
big news
पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट

Nainital Police Transfers : नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले
नैनीताल में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 4 निरीक्षकों सहित कुल 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इस बदलाव के तहत काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी सहित कई थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Breakingnews
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत

Nainital Accident : इस वक्त की बड़ी खबर नैनीताल से सामने आ रही है। यहां भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग भीषण सड़क हादसा हो गया। कार खाई में गिरने के कारण पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार
नैनीताल जिले के भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा (Nainital Accident) हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। मामले की जांच जारी है।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है “नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को ये असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे में मारे गए लोगों का विवरण
1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34
इनपुट – ललित जोशी (संवाददाता नैनीताल)
Nainital
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

Nainital News : नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका साथ ही देश प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
Table of Contents
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा
सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में मां नयना देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
मंदिर दर्शन के पश्चात राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि जब भी वे यहाँ आते हैं, एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब पवित्र स्थल सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है।
दोनों पवित्र स्थलों पर आकर आत्मा ऊर्जा से भर जाती है – राज्यपाल
उन्होंने कहा कि इन दोनों पवित्र स्थलों पर आकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है तथा आध्यात्मिक रूप से नई प्रेरणा प्राप्त होती है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर आकर विशेष प्रकार की आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।
Chamoli23 hours agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Dehradun21 hours agoमसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
Breakingnews3 hours agoब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC
Breakingnews22 hours agoसीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
Cricket3 hours agoMI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
Breakingnews3 hours agoजमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
Uttarakhand3 hours agoनीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
Ramnagar1 hour agoकॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…





































