Breakingnews
मसूरी एसडीएम ने मसूरी कोतवाली में रेंटल बाइक संचालकों के साथ की बैठक, दिए निर्देश।
देहरादून/मसूरी – मसूरी एसडीएम द्वारा मसूरी कोतवाली में रेंटल बाइक संचालकों के साथ बैठक की और उनको सख्त शब्दों में हिदायत दी कि वह अनाधिकृत रूप से रेंटल बाइक का संचालन ना करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंस में दिए गए जगह से ही रेंटल बाइक का संचालन किया जाएगा। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा लाइसेंस देते समय तय किए गए हैं नियमों का हर हाल में पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माल रोड में किसी भी हाल में रेंटल बाईकों का संचालन नहीं होगा। सभी स्कूटी संचालकों से कहा वह रेंटल बाइक के लिये स्टीकर डिजाइन कर उसपर मसूरी लिखवा कर उसको मसूरी की सभी रेंटल बाइक पर लगाएं, जिससे देहरादून और मसूरी की रेंटल बाइक का पता लगाया जा सके। उन्होने रेंटल बाईकों के संचालकों से रेंटल बाईकों पर आरसी व अन्य जरूरत के कागज भी मौजूद रहे व रेंटल बाईक ले जाने वाले ग्राहको से उनका आईडी लेना अनिवार्य रूप ले। उन्होंने कहा कि मसूरी में सड़क किनारे रेंटल बाईक पार्क ना करे।
उन्होंने कहा कि रेंटल बाइक संचालक अगर नियमों का उलधन करते हुए पाए गए तो उन पर सख्त कार्यवाही करते हुए लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने रेंटल बाइक सचालकों को कहा कि वह किसी भी मुख्य चौराहों पर रेंटल बाइक को पार्क नहीं करेंगे वहीं जहां से उनको लाइसेंस में जगह निर्धारित की गई है वहीं से रेंटल बाइक का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंटल बाइक बिना नंबर प्लेट के भी संचालन की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई लोगों द्वारा प्राइवेट स्कूलों को भी किराए पर दिया जा रहा है वह भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने रेंटल बाइक संचालकों को साफ निर्देश दिए कि अगर कोई भी रेंटल बाइक संचालन करते हुए पाया गया तो उनको बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होने कहा कि मसूरी माल रोड से रेंटल बाइक, साइकिल का संचालन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मसूरी बैठक के बाद मसूरी क्षेत्र व मसूरी केंपटी फॉल मार्ग पर रेंट बाइक (टू व्हीलर टैक्सी) के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें आठ टैक्सी दुपहिया वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया व एक प्राइवेट दुपहिया वाहन व्यावसायिक प्रयोग किया जाने पर सीज किया।
Breakingnews
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
Table of Contents
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। एक महिला समेत छह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Anandiben Patel ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Hansraj Vishwakarma और Kailash Singh Rajput ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Cricket17 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
National23 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Breakingnews18 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Pauri21 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
Chamoli20 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
Cricket1 hour agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Cricket55 minutes agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण






































