Haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीए की ली बैठक…ये लिए गये निर्णय।

हल्द्वानी – संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में तय किया गया कि चालक नशे में वाहन चलाते मिला तो उसके वाहन का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा, अभी केवल चालान होता है। स्कूल बस हादसों को देखते हुए निर्णय लिया गया कि अब प्रबंधकों को अपने स्कूल में ट्रांसपोर्ट मैनेजर रखना होगा जो बसों के संचालन समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखेगा।

मंगलवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर और गांवों की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करें। आरटीओ संदीप सैनी ने आयुक्त को बताया कि हल्द्वानी की बढ़ती आबादी और जनसुविधा को देखते हुए शहर के अंदर छह रूट प्लान तैयार किए गए हैं जिसमें भविष्य में सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। बैठक में ट्रेवल एजेंटों को सशर्त पंजीकृत करने का निर्णय लिया गया।
आरटीओ ने आयुक्त को बताया कि स्कूल बसों के संबंध में जो नियम पूर्व में बनाए गए थे उन्हें एक जगह कंपाइल कर दिया गया है ताकि परमिटधारकों को नियमों की जानकारी हो सके। बैठक में अस्थायी परमिट के आधार पर वाहनों का संचालन कर रहे वाहन चालकों के परमिटों को स्थायी करने का भी फैसला लिया गया।
स्कूल बस में कैसे लगी आग, नहीं बता पाए अधिकारी
आयुक्त दीपक रावत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से पूछा कि पिछले दिनों किस कारण से गौलापार में एक स्कूल बस में आग लगी थी। आरटीओ संदीप सैनी ने जवाब दिया कि आरआई तकनीकी जांच को गए थे लेकिन अग्निकांड में पूरी बस जल गई। जिसके चलते हादसे के कारणों का पता नहीं चला। कहा कि साल में एक बार स्कूल बसों का इलेक्ट्रीसिटी सर्वे आडिट अनिवार्य किया गया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
big news
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी

Haldwani News : हल्द्वानी से फर्जी मेजर गिरफ्तार, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। जिसे की असली मेजर ने ही पकड़वाया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी मेजर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था और खुद को मेजर बता रहा था। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
असली मेजर ने पहचाना और पुलिस को दी जानकारी
फर्जी मेजर का कच्चा-चिट्ठा तब खुला जब एक असली मेजर ने उसे देखा। मिली जानकारी के मुताबिक मेजर अजय पाठक ने 18 अप्रैल को वॉक वे मॉल के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में आर्मी की वर्दी में देखा।
जब उन्होंने बात की तो उसने खुद को आर्मी का मेजर बताया। लेकिन मेजर अजय पाठक को उसका वर्दी पहनने का तरीका और अन्य चीजें संदिग्ध लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पूछताछ में ठोस जानकारी नहीं दे सका युवक
मेजर अजय पाठक की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद युवक को गिरफ्ताक कर काठगोदाम थाना लाया गया। यहां एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश के बाद संदिग्ध युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
खटीमा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमन रोमसन के रूप में हुई है। जो खटीमा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे आर्मी के प्रति आर्कषण था लेकिन वो आर्मी में भर्ती नहीं हो पाया।
इसी आर्कषण के चलते उसने आर्मी की वर्दी पहन ली। फिलहाल वो काठगोदाम में ही नौकरी करता है। पुलिस के साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी भी युवक से पूछताछ कर रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Uttarakhand21 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Breakingnews20 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
big news22 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत
big news19 hours agoसियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस
Rudraprayag18 hours ago51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
big news23 hours agoयमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत, पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत हुई खराब
big news1 hour agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
big news2 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके






































