Haridwar
हाईकोर्ट ने मनसा देवी रोपवे संचालन की दी अनुमति, 10 अप्रैल तक हो सकता है संचालन।

नैनीताल – हाईकोर्ट ने मनसा देवी रोपवे संचालन के मामले में 15 जून 2023 के अपने आदेश को संशोधित किया है। कोर्ट ने नगर निगम हरिद्वार को रोपवे संचालन की अनुमति के लिए सशर्त छूट दे दी है। कोर्ट ने कहा कि निगम शर्तों के तहत 10 अप्रैल 2024 तक रोपवे का संचालन कर सकता है। मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

15 जून 2023 को हाईकोर्ट ने नगर निगम हरिद्वार को मनसा देवी रोपवे के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया था कि वर्तमान टेंडर को 31 मार्च 2023 से आगे न बढ़ाया जाए। सरकार ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि 10 दिन के भीतर सभी पात्र व्यक्तियों से बोलियां आमंत्रित की जाएंगी और रोपवे के संचालन के लिए अनुबंध देने की प्रक्रिया तीन माह के भीतर सकारात्मक रूप से पूरी कर ली जाएगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
मामले में हरिद्वार निवासी नीरव साहू ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि मनसा देवी रोपवे के संचालन का कार्य 40 वर्षों की लीज पर 1973 में उषा ब्रेको रोप वे लिमिटेड को दिया गया था। यह लीज मई 2020 में समाप्त हो गई थी। बाद में पुनः इसी कंपनी को नियमविरुद्ध तरीके से 3.30 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की दर से रोपवे संचालन का कार्य दे दिया गया, जबकि नियमानुसार टेंडर होने पर रोपवे संचालन में अधिक आय होती । पूर्व मे कोर्ट ने सरकार व नगर निगम को निर्देश दिए थे कि रोपवे संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर किए जाएं और बिना टेंडर के 31 दिसंबर 2023 के बाद वर्तमान प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।
Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Haridwar
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haridwar News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव बाइक से झबरेड़ा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Haridwar
पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर हर की पैड़ी पर उसका पिंडदान कर दिया। जबकि युवक की पत्नी जिंदा है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर ओर इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान
धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के सामने कथित तौर पर पांच बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में फोटो को गंगा में बहा देता है। युवक वहां पिंडदान जैसी धार्मिक क्रिया करता भी नजर आ रहा है।

पत्नी के रील बनाने की आदत से था परेशान
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी वजह से उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
हरकी पैड़ी की मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
- हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
- रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
- बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Cricket10 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket11 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
uttarakhand weather9 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar12 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag11 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Haridwar5 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Bageshwar10 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar7 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम






































