Haldwani
कुमाऊं को रेलवे की बड़ी सौगात: जल्द दौड़ेगी काठगोदाम से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

कुमाऊं के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: जल्द दौड़ेगी काठगोदाम से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 11 नई ट्रेनों का प्रस्ताव
हल्द्वानी/काठगोदाम,उत्तराखंड: लंबे समय से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों तक तेज़ और आरामदायक सफर का सपना देख रहे कुमाऊं और तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे अब काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी कर रहा है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है, और सप्ताह में छह दिन इस हाई-स्पीड ट्रेन को चलाने की योजना है।
यह अकेला तोहफा नहीं है….रेलवे ने इस रूट सहित कुल 11 जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित किया है, जो कुमाऊं को सीधे देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने का काम करेंगी।
कौन-कौन सी ट्रेनें प्रस्तावित हैं?
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
वंदे भारत एक्सप्रेस रूट्स:
काठगोदाम – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (6 दिन/सप्ताह)
इज्जतनगर – चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (6 दिन/सप्ताह)
अन्य प्रस्तावित ट्रेनें:
रामनगर – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (2 दिन/सप्ताह)
काठगोदाम – सूबेदारगंज एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
इज्जतनगर/लालकुआं – हरिद्वार एक्सप्रेस (1 दिन/सप्ताह)
लालकुआं – यशवंतरावपुर एक्सप्रेस (1 दिन/सप्ताह)
लालकुआं – कानपुर एक्सप्रेस (1 दिन/सप्ताह)
कासगंज – नई दिल्ली एक्सप्रेस (4 दिन/सप्ताह)
कासगंज – सिकंदराबाद एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
कासगंज – वाराणसी एक्सप्रेस (3 दिन/सप्ताह)
रेलवे अधिकारियों की प्रतिक्रिया
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद कुमाऊं और तराई क्षेत्र के लाखों यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, कटड़ा, वाराणसी, सिकंदराबाद और उदयपुर जैसे बड़े शहरों तक तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा मिल सकेगी।
लोगों की उम्मीदें और उत्साह
वंदे भारत ट्रेन का नाम सुनते ही कुमाऊंवासियों की आंखों में उत्साह झलकने लगा है।
देहरादून के लिए पहले से वंदे भारत सेवा उपलब्ध है, लेकिन काठगोदाम से शुरू होने वाली ट्रेन का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
अल्मोड़ा निवासी मोनिका जोशी कहती हैं कि अगर वंदे भारत काठगोदाम से शुरू होती है तो दिल्ली का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा। ये कुमाऊं के लिए गेमचेंजर साबित होगी।”
हल्द्वानी के व्यापारी रमेश भट्ट ने बोले कि व्यवसाय और पर्यटन दोनों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। ये पूरे क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत है।”
पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
काठगोदाम व नैनीताल क्षेत्र पर्यटन के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में तेज और आधुनिक रेल सेवाएं न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होंगी, बल्कि देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी।
अब आगे क्या?
रेलवे बोर्ड से इन प्रस्तावों को आखिरी मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन तैयारियों को देखते हुए यह मंजूरी जल्दी मिल सकती है। एक बार स्वीकृति मिलते ही नई ट्रेनों का शेड्यूल और टिकट बुकिंग की जानकारी साझा कर दी जाएगी।
काठगोदाम से दिल्ली का सफर अब होगा और भी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक। कुमाऊंवासी अब अपने सफर में वंदे भारत की रफ्तार का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाएं!
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Haldwani
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग

Haldwani News : रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के सामने मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेवा से जुड़े गिरीश पांडे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज मुकदमे को भी अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस की शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जबकि राहुल गांधी के खिलाफ बेहद तेजी से एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को केवल राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि इसे सम्मान और सामाजिक भेदभाव से जुड़ा मुद्दा मानकर लड़ाई लड़ रही है।

खड़गे के अपमान का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग
यशपाल आर्या का कहना है कि रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में दलित समाज के प्रति भाजपा की मानसिकता उजागर हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी पहले भी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे चुकी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने साफ कहा कि कांग्रेस अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी। यदि मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10 से 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली
Uttarakhand8 hours agoबारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
Chamoli7 hours agoनींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
Nainital6 hours agoपानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी






































