Dehradun
14वें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग, युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड देकर किया सम्मानित।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देहरादून स्थित गांधी पार्क में उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 14वें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024’ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए सभी उपस्थित लोगों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाया वर्ष 2024 का कैलेंडर और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान युवाओं को आकर्षित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और मतदान पर आधारित एक ‘जागरूकता गीत’ जारी किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, पद्मश्री बसंती बिष्ट, पर्वतारोही ताशी मलिक को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवा मतदाताओं को भी उनका प्रथम वोटर आईडी कार्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मतदान की महत्ता को समझाने के लिए NCC, NSS और कई विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड में जागरूकता अभियान चलाकर तहसील स्तर पर सभी विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन्ही प्रतियोगिताओं में प्रथम आए छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित सभी लोगों से मतदान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में चल रहे हस्ताक्षर अभियान में अपना हस्ताक्षर करके युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा दान मतदान है, लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब हम सभी मतदान करेंगे, आप सभी इससे अपना मत एवं अपना अधिकार सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नीव मत अधिकार पर ही रखी जाती है, ‘वोट देगा उत्तराखंड’ का स्लोगन हम सभी के लिए एक संकल्प जैसा होना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि यह समय हमारे लिए संकल्प लेने का है की लोकतंत्र के अंदर हमारा क्या योगदान है, सुशासन की स्थापना के लिए बिना किसी भेदभाव के मत देना बेहत जरूरी है। यह गौरव की बात है की विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए ‘भारत निर्वाचन आयोग’ हमेशा से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराता रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं खासकर अपने युवाओं को नैतिक और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करता हूं। यह आप सभी की जिम्मेदारी है की आप सभी को अंतिम छोर तक सभी भावी मतदाताओं को जागरूक करना है। उन्होंने जागरूकता के इन सफल प्रयासों के लिए समस्त देवभूमि और निर्वाचन आयोग को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है की भविष्य में भी उत्तराखंड राज्य की इस गरिमा को बनाने के लिए हम सभी अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि उत्तराखंड में 100 वर्ष या उससे अधिक वाले लगभग करीब 1000 से अधिक मतदाता हैं, हम सब मिलकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना के साथ लोकतंत्र में उनके सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 100 बूथ ऐसे हैं जिन्हें पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा चलाया जाता है, यह दर्शाता है की हमारा राज्य मातृशक्ति के लिए कृतज्ञ और समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सरकार चुनने का अधिकार मिला है हमें इसकी सराहना करनी चाहिए, यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है।

कार्यक्रम में मतदाताओं में उत्साह और जागरूकता में वृद्धि के लिए उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई। जिनमें आदर्श मतदान केंद्र और महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्वारा सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट, सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.षणमुगम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Dehradun
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार

Dehradun News : उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
Table of Contents
स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक ही दिन में 31 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और संक्रमण की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां तेज कर दी हैं। नए मामलों के साथ राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी सक्रिय हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।
देहरादून में सबसे ज्यादा नए मामले
24 घंटे में सामने आए 31 नए मामलों में 23 मरीज देहरादून जिले से हैं। राज्य में अब तक सामने आए कुल 484 मामलों में भी बड़ी संख्या देहरादून जिले से ही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय
स्वाइन फ्लू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है। इन टीमों के जरिए नए मरीजों की जानकारी जुटाने के साथ संक्रमण के संभावित स्रोत और संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हो रहा काम
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां भी स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का फोकस नए मामलों की समय पर पहचान करने और संक्रमण को आगे फैलने से रोकने पर है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं।
Dehradun
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर

Uttarakhand News : उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए उनके स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सरकार ने अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों पर मुहर लगा दी है।
Table of Contents
12 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें कई अधिकारियों के महत्वपूर्ण पदों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक जरूरतों और रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मैदानी जिलों में भी देखने को मिला है असर
फेरबदल का असर प्रदेश के मैदानी जिलों में भी देखने को मिला है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

Uttarakhand
विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू! डेट और जगह जल्द होगी फाइनल

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले बुलाने की तैयारी है। सरकार ने इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है और शासन स्तर पर सत्र को लेकर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Table of Contents
विधानसभा सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, सत्र का काउंटडाउन शुरू
उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, सत्र कब और कहां आयोजित किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करना है।
हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने पर सहमति बनी। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सत्र की तारीख और स्थान को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में हो सकता है सत्र
माना जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी सत्र की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

वहीं, सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से 18 सितंबर तक अपने बजट प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।
मौजूदा कार्यकाल का अंतिम मानसून सत्र
धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम मानसून सत्र होगा। ऐसे में सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की ओर से सत्र की तैयारियों को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Haridwar8 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
Pithoragarh12 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज





































