Politics
UP में इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति, 11 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव; अखिलेश का ऐलान।

लखनऊ – तमाम किस्म के बयान और जुबानी तकरारों के बाद कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय लोकदल को पहले ही सात सीटें दी जा चुकी हैं। इसी के साथ यह तय हो गया कि बसपा इस गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। कांग्रेस ने पूरी कोशिश की थी कि बसपा भी इसमें शामिल हो जाए।

सीटों के बंटवारे की सभी बैठकें दिल्ली में हुईं। सपा की तरफ से राम गोपाल यादव सभी बैठकों में मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर सलमान खुर्शीद पार्टी का चेहरा थे। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस 25 सीटों पर अड़ी थी। बाद में गांधी परिवार के दखल के बाद 11 सीटों के लिए सहमति बनी।
इधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है। वैसे भी सीट शेयरिंग की घोषणा कांग्रेस करेगी। उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी के मुखिया की ये घोषणा रास नहीं आ रही। यह सवाल भी उठता है कि क्या बिना कांग्रेस की सहमति के ही अखिलेश ने 11 सीट देने का ऐलान कर दिया है।
सीटों को लेकर हुई इन बैठकों में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, आराधना मिश्रा मौजूद रहीं। वहीं, सपा की ओर से रामगोपाल यादव, जावेद अली खान और उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, यूपी की हर एक सीट को लेकर चर्चा हुई। जीत की हर संभावना को टटोला गया।
कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में तीन दौर की बैठकें हुई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 25 सीटों की मांग कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।
UP
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस रायबरेली, अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, इलाहाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद की सीटों पर लड़ सकती है। पूर्वी यूपी की ज्यादातर सीटें सपा के पास ही रहेंगी ऐसा अनुमान जताया जा रहा है।
big news
Uttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Uttarakhand Assembly Special Session : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के योगदान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में अपना संबोधन शुरू किया। इसस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें विपक्ष
सीएम धामी ने सदन में अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर सहयोग करना जरूरी है।

सदन के बाहर भी जोरदार विरोध
जहां एक ओर सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं सदन के बाहर भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाटी ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
big news
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand News : हंगामेदार रह सकता है उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी
Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का आज विशेष सत्र का आयोजन होने को जा रहा है। महिला आरक्षण के मुद्दे को होने जा रहे इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। महिला आरक्षण के विषय पर विचार-विमर्श के लिए विधानसभा के विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही हंगामे के भी आसार हैं।
विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी
सरकार की ओर से ये प्रस्ताव लाया जा सकता है कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) से जुड़े संशोधन के खिलाफ मतदान करने पर विपक्ष की निंदा की जाए।

दूसरी ओर, विपक्ष ने भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।इस सत्र में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और जोरदार चर्चा देखने को मिल सकती है।
कांग्रेस ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति
कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद इसे लागू करने के मुद्दे पर बना रही सरकार घेरने की रणनीति। इसके साथ ही कांग्रेस 70 विधानसभा सीटों पर 33% आरक्षण की मांग उठा रही है। ऐसे में सदन में महिला आरक्षण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही जोरदार चर्चा देखने को मिल सकती है।

big news
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल होने जा रहा है। जिसके लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। विधानसभा के विशेष सत्र के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल
उत्तराखंड विधानसभा में 28 अप्रैल को ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं के अधिकारों, उनकी भागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्र को देखते हुए विधानसभा के आसपास बारिश संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाले विभिन्न दालों के लिए 6 जगह पर बैरियर लगाए गए हैं। विधानसभा के भीतर वर्दी और बिना वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पीएसी बल को दूरबीन के साथ किया गया मुस्तैद
विधानसभा के बाहर से वॉच टावर पर पीएसी बल को दूरबीन के साथ मुस्तैद कर दिया गया है। रिस्पनापुल के आसपास लगातार पैदल गश्त की जा रही है। विधानसभा के बाहर बने होटल रेस्टोरेंट पर भी चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
दूसरे जिलों से नहीं मंगाई गई पुलिस फोर्स
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि ज्यादातर पुलिस बल देहरादून जिले का ही डिप्लॉय किया गया है। कम मात्रा में पुलिस बल हरिद्वार से लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े संबंधित जिलों से एक भी पुलिस जवान विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए नहीं मांगा गया है।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
big news23 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
Delhi24 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध
Udham Singh Nagar4 hours agoकाशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news8 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Dehradun7 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
big news5 hours agoUttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
Cricket6 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..






































