Politics
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़, अन्य कार्यकर्ताओं ने कराया बीच बचाव।

उत्तरप्रदेश – जमानिया तहसील के पास स्थित रामलीला मंच में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालांकि मंच पर मौजूद कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।

रामलीला मंच पर लगाए गए कांग्रेस पार्टी के बैनर में फोटो न होने से नाराज नेता कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर से बहस करने लगा। देखते ही देखते उसने मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और युवक को मौके से हटा कर मामला को शांत कराया।
घटना से नाराज ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यकर्ता ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और हमला करने वाले युवक की भाजपा से मिले होने की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने कोतवाली में तहरीर देने से इन्कार कर दिया, लेकिन पूरे प्रकरण की जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम को पत्र के माध्यम दिया है। वहीं, जिलाध्यक्ष ने मारपीट या हाथापाई की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो गया होगा। ऐसी कोई बात नहीं है।
big news
नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात

Uttarakhand Politics : नारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर BJP में आक्रोश, गणेश गोदियाल ने किया पलटवार
Uttarakhand Politics : संसद में पेश होने के बाद गिरा नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा के तमाम नेता विपक्ष को दोषी करार दे रहे हैं। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री सहित भाजपा पर पलटवार किया है।
Table of Contents
गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार
गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ महिला विरोधी होने का एक नेटेरेटिव सेट करना चाहती थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो इस बिल के पक्षधर थे तो वहां पर बिल गिरते ही भाजपा महिला सांसदों के पास नारों वाली तख्तियां पहले से ही मौजूद कैसे थी ?
उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी एक-दो घंटे पहले हो चुकी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बिल को गिराना चाहती थी इसलिए पहले से ही ये तैयारी की गई।
बीजेपी करवा सकती थी बिल के समर्थन में वोटिंग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि भाजपा इस बिल को पास करवाना चाहती तो किसी भी हद तक विपक्ष के तमाम सांसदों को तोड़कर बिल के समर्थन में वोट डलवा सकती थी। अगर अडानी और अंबानी के पक्ष में होता तो बीजेपी हर वो कोशिश करती जिससे ये बिल पास हो गया होता।
लोग समझ गए हैं भाजपा का चाल चरित्र
गोदियाल ने कहा कि अब भाजपा नैरेटिव सेट नहीं कर सकती क्योंकि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पर विपक्ष को कोस रहे थे, तब उन्हीं के सोशल मीडिया पेज पर 50% से ज्यादा गलियां उन्हें दी जा रही थी, कहा कि अब लोग भाजपा का चाल और चरित्र समझ गए हैं।
big news
Jaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Jaspur News : मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़ गए पूर्व विधायक और विधायक
Jaspur News : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से हंगामेदार खबर सामने आ रही है। जहां विपक्ष दल के कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के चलते दोनों विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
Table of Contents
जसपुर में आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नगर से सामने आया है जहां नगर के ठाकुर मंदिर चौराहा के निकट वर्तमान कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान अपने समर्थकों सहित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने को लेकर खुदान कार्य कर रहे थे। तभी सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल भी अपने समर्थकों सहित सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक ने इसका विरोध कर चल रहे खुदान कार्य को रुकवा दिया।
विधायक और पूर्व विधायक में जमकर हुई धक्का-मुक्की
देखते ही देखते ये मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों विधायकों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया इतना ही नहीं मौके पर मौजूद दोनों विधायक भी आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच कहासुनी के साथ ही जमकर धक्का मुक्की भी हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और मामले को बमुश्किल शांत कराया।

विधायक आदेश सिंह चौहान ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
विवाद को लेकर विधायक आदेश सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बताया कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। लेकिन दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के पूर्व विधायक उनके समर्थकों पर मूर्ति नहीं लगाने देते।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र बहुत सिंगल ने उन्हें मूर्ति लगाने से रोका। इस पर उनका जवाब भी सामने आया है पूर्व विधायक का कहना है कि वर्तमान विधायक द्वारा बिना परमिशन के ये मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका विरोध करने पर ये विवाद हुआ।
big news
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल का प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है। जिसके बाद से प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है।
Table of Contents
महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है…
प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल का हाल ही में एक एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आए दिन शिकायत मिलती है कि लोगों ने महिला को जंगल जाने के लिए मना किया था। लेकिन महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती है और फिर गुलदार उन्हें शिकार बना लेता है। अब कोई खुद गुलदार के मुंह में जाएगा तो कोई क्या ही कर सकता है ?
वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने मंत्री के उस तर्क को “बचकाना और हास्यास्पद” करार दिया, जिसमें उन्होंने वन्यजीवों के हमलों के लिए महिलाओं का जंगल में लकड़ी लेने जाना मुख्य कारण बताया था।

डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने उज्ज्वला योजना पर उठाए सवाल
डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार की उज्ज्वला योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ये योजना सफल होती, तो महिलाओं को आज भी चूल्हा जलाने के लिए जंगल जाकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ती। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान न केवल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनहीनता दर्शाता है, बल्कि अपनी सरकार की विफलता को भी उजागर करता है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को इस तरह टालना निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में इस संवेदनहीनता का कड़ा जवाब देगी।
Uttarakhand22 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Breakingnews21 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
big news23 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत
big news20 hours agoसियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस
Rudraprayag19 hours ago51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
big news2 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
big news3 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
Cricket2 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026






































