Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
big news
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत

Haridwar News : हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मिट्टी से लदे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Table of Contents
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के लक्सर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के कुल सात लोग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही स्कॉर्पियो भैंसली वाला गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुरकाजी और लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार, स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में 50 वर्षीय आदेश, उनकी बहनें 35 वर्षीय निशा और 37 वर्षीय राखी तथा आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
वहीं, आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

डंपर चालक हादसे के बाद से फरार
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
तेज रफ्तार डंपरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर मिट्टी खनन से जुड़े डंपर लगातार आवाजाही करते हैं और कई वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ग्रामीणों का ये भी कहनाहै कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन की जांच कराने, डंपरों की गति और संचालन पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।
Haridwar
हरिद्वार में देर रात हुआ हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

Haridwar News : हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में देर रात हुआ हादसा
हरिद्वार में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। युवक अपर बाजार रोड की ओर से रेलवे लाइन पार कर ब्रह्मपुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करने के लिए लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पार करना यहां लगातार जोखिम भरा बना हुआ है।

पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी
स्थानीय पार्षद समेत सेठी ने बताया कि मृतक युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराए पर रहता था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था होने से इस तरह के हादसों को टाला जा सकता है।
नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Haridwar
हरिद्वार के धनोरी में कॉलेज की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबने से एक पीएसी जवान घायल

Haridwar News : हरिद्वार जिले के धनौरी में सोमवार को एक हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पिरान कलियर थाना क्षेत्र स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में बनी एक इमारत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा। इस दौरान एक पीएसी जवान के मलबे में दबने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और राहत टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
Table of Contents
हरिद्वार के धनोरी में कॉलेज की बिल्डिंग गिरी
जानकारी के मुताबिक, कानून व्यवस्था की ड्यूटी के लिए पीएसी की एक प्लाटून अमृत लॉ कॉलेज परिसर में ठहरी हुई थी। इसी दौरान पीएसी जवान आदिल कॉलेज में मौजूद थे। बताया गया कि जब वह बाथरूम इस्तेमाल करने गए, तभी अचानक इमारत का एक हिस्सा ढह गया और वह मलबे में फंस गए।
मलबे में दबने से एक पीएसी जवान घायल
घटना की जानकारी मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही आपदा राहत टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

घायल जवान को ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए किया रेफर
रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे जवान आदिल को घायल अवस्था में बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया।
बताया गया है कि घायल पीएसी जवान आदिल मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। हादसे के समय प्लाटून के अन्य जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। फिलहाल जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Dehradun23 hours agoयूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज
big news17 hours agoदेहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
big news23 hours agoहरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
Nainital19 hours agoहाईकोर्ट में बड़ा बदलाव, जस्टिस मनोज कुमार तिवारी होंगे नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
Ramnagar15 minutes agoरामनगर छात्रसंघ चुनाव में बड़ा ट्विस्ट, अध्यक्ष पद की फिर होगी वोटों की गिनती







































