Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक फैसले ने महिलाओं का जीता दिल, पत्र भेज कर जताया आभार, हर तरफ हो रही वाहवाई।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो साल की कड़ी मेहनत के बाद विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता(यूसीसी) का विधेयक पास हो गया है, जिसके चलते प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है वही दूसरी तरफ राज्य की महिलाओं में भी ख़ुशी है मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक फैसले का प्रदेश की महिलाओं ने स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर आभार जताया।



वही पिथौरागढ़ की दीक्षा कलखुड़िया ने अपने परिवार और क्षेत्रवासियों की ओर से सीएम के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले यूसीसी विधेयक पारित किए जाने पर अभिनन्दन किया है। उन्होंने कहा की विधेयक में जिस तरह महिला समानता का अधिकार और उन्हें सम्मान दिया है। उत्तराखंड में महिलाओ की आधी आबादी आजीवन आपकी आभारी रहेगी।

साथ ही लक्ष्य महिला सशक्तिकरण समिति पिथौरागढ़ की अध्यक्ष बबिता पुनेठा ने पत्र भेज कर कहा कि आज हमारे उत्तराखण्ड के लिए बड़े ही हर्ष और सौभाग्य का बात है कि आपके नेतृत्व में हमारा उत्तराखण्ड पहला राज्य बना है, जहाँ उत्तराखण्ड की जनता खासकर हमारी उत्तराखण्ड की महिलाओं के हितों को देखते हुए समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है। आज हम सभी उत्तराखण्ड की महिलाए अपने मुख्य सेवक अपने भाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर गर्व करती है कि उन्हें मुख्य सेवक के रूप में ऐसा भाई मिला है जिसने अपनी बहनों के हितों की चिंता की एवं उन्हें समाज में बराबर अधिकार देने की पहल की। हमारी उत्तराखण्ड की बेटियों के भविष्य की चिंता की ताकि वह अपनी युवावस्था में गलत प्रलोगों की शिकार न हो, हर अभिभावक की चिंता की जो अपने बच्चों को बाहर पढ़ाने भेजते समय मन में अपनी बच्चियों की सुरक्षा के लिए भय में रहते हैं।

आज पुष्कर सिंह धामी के रूप में हम महिलाओं की चिंता करने वाला भाई मिला है। हम सभी उत्तराखण्ड की बहने अपने भाई की ऋणी है। और हम सभी बहनें आपको विश्वास दिलाती है, कि उत्तराखण्ड के हितों के लिए जो भी फैसले हमारे मुख्य सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए जायेंगे हम सभी बहने आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। साथ ही उत्तराखण्ड के इस ऐतिहासिक फैसले को लागू करने के लिए सभी बहनों की तरफ से बहुत बहुत आभार!
Uttarakhand
देहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….

देहरादून : छात्र की बेरहमी से पिटाई मामले में SSP का कड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पहुँचे पुलिसकर्मियों पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ‘युवा फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा था। रविवार को होने वाले एक बड़े म्यूजिकल इवेंट से पहले ही शुक्रवार को संस्थान के गेट पर छात्रों और बाहरी लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। इस भीड़ के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसकी शिकायत मिलने पर प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मी जब यातायात सुचारू कराने के लिए वाहनों को हटा रहे थे, तभी एक युवक की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। बहस बढ़ते ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और जमीन पर गिराकर लाठियों से जमकर पिटाई की। पिटाई इतनी गंभीर थी कि युवक मौके पर ही बेहोश हो गया।


वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में पुलिस की बर्बरता साफ तौर पर देखी जा सकती है। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने इसे ‘हल्का बल प्रयोग’ बताकर बचाव करने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्यों के सामने आने के बाद विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ा।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि वर्दी में इस तरह का हिंसक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने वीडियो में दिख रहे दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) को सौंप दी है।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: प्रेमनगर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट।
- कारण: ट्रैफिक जाम और युवक के साथ बहस।
- कार्रवाई: एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।
- जांच: राजपत्रित अधिकारी द्वारा मामले की गहन पड़ताल जारी।
Uttarakhand
Dehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू

Dehradun News : डोईवाला के भानियावाला क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी और उत्सुकता का माहौल बन गया जब अचानक एक सांभर हिरण आबादी वाले इलाके में दिखाई दिया स्थानीय लोगों ने जैसे ही उसे देखा मौके पर भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित नजर आया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान को मिली तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित करा,सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू कर सांभर को वन क्षेत्र में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इस पूरी घटना ने जहां एक और लोगों में कौतूहल पैदा किया, तो वहीं दूसरी और यह भी देखने को मिला कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और तत्परता से किसी भी वन्य जीव को सुरक्षित बचाया जा सकता है ।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Cricket23 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket22 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar20 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
Haridwar23 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Breakingnews24 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान
Uttarakhand56 minutes agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Chamoli18 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी






































