Accident
पहाड़ी से गिरे पत्थर: हाइवे पर काम कर रहे श्रमिक आए चपेट में एक की मौत एक घायल।

चमोली – कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूर की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना आज दोपहर की है।

नारायणबगड़-नलगांव के बीच लाल मिट्टी के पास हाईवे पर काम कर रहे बीआरओ के मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से छिटककर पत्थर गिर पडे़। पत्थर की चपेट में आने से बुधेल नितम (47)पुत्र बुकाऊ राम गांव बोइडीह,थाना जैजैपुर, जिला जाजगीर थापा, छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अजय सिंह(40)पुत्र अमर सिंह गांव मकरीबंधा ,छत्तीसगढ़ के सिर पर चोट हल्की लगी। दोनों को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। लेकिन घायल मजदूर बुधेल नितम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
फार्मासिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि दूसरे घायल मजदूर अजय सिंह की मरहम पट्टी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घटना का कारण बताते हुए चोटिल हुए मजदूर अजय सिंह ने कहा कि हाईवे के जिस जगह पर वे कार्य कर रहे थे, उसके ठीक उपर जंगल में आग लगी हुई थी। वहीं से पत्थर हाईवे पर गिरे। मृतक बुधेल नितम के सिर पर पत्थर गिरने से सर फट गया था।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
big news
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विवाह समारोह से लौट रही कमांडर जीप अनियं6ित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप
पिथौरागढ़ में आज सुबह तड़के कमांडर जीप गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः समय लगभग 04:35 बजे, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की तरफ एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 घायल
घटनास्थल पर पहुँचने के बाद SDRF टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे, बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।
स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही 3 घायल व्यक्तियों को खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि जीप सवार ये सभी लोग एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। एसडीआरएफ ने शव को खाई से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घायलों और मृतकों का विवरण
1.जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन
2.मोहन बिस्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी – बासौद
3.सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22) निवासी – मुनकोट
मृतक
लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22) निवासी कोटभाल्डे।
big news
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता

Tehri News : केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Table of Contents
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी क्षेत्र के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे कते दौरान कार नदी में जा गिरी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई और कठिन रास्तों के बावजूद राहत अभियान जारी रखते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। उसे राफ्ट के माध्यम से नदी के रास्ते सुरक्षित स्थान तक लाने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद से कार सवार महिला लापता
कार में सवार एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव टीमें लापता महिला की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Cricket21 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews17 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket22 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
big news17 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news21 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital19 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news15 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी











































