Accident
रुड़की: छोटा हाथी ने बाइक पर सवार दंपत्ती को मारी टक्कर, एक की मौत, पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल।

रुड़की – रूड़की में छोटा हाथी ने बाइक पर सवार दंपत्ती को टक्कर मार दी, इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया दिया, साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर हजरतपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दलीप अपनी पत्नी मीनाक्षी, 8 वर्षीय बेटा अभिनव और 9 वर्षीय बेटी अवनी के साथ बीते दिन रविवार को बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश के कैलाशपुर स्थित बेहेडेकी गांव जनपद सहारनपुर गया हुआ था, बताया गया है कि आज सोमवार की सुबह दलीप बाइक से अपने परिवार को लेकर अपने गांव वापस लौट रहा था, जैसे ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे छोटे हाथी ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे सभी लोग नीचे गिर गए, वहीं हादसा होने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, बताया गया है कि लोगों को आता देख वाहन चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने दलीप को मृत घोषित कर दिया, इसी के साथ अस्पताल के चिकित्सकों ने 8 वर्षीय अभिनव की हालत को नाजुक मानते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, वहीं 9 वर्षीय अवनी और मीनाक्षी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस ने छोटा हाथी वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है
Breakingnews
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल

Army Soldiers Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
Army Soldiers Accident : 22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के Doda से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिर (Doda Army Truck Accident) गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान घायल हो गए।

Doda Army Truck Accident में 10 जवानों की मौत, 11 घायल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। जिसमें कुल 21 जवान सवार थे। हादसे के बाद से ही पुलिस और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Pithoragarh
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो की मौत
पिथौरागढ़ (Pithoragarh): जिले के गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से लगभग एक किलोमीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी और एसआई नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मुख्य बिंदु
Pithoragarh – गंगोलीहाट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 2 की मौत
पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। कार में सवार 65 वर्षीय शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ ही कार चालक 35 वर्षीय भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिवारों में छाया मातम
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक ग्राम बोयल के निवासी थे। शिवनाथ के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जबकि भोपाल सिंह का एक पुत्र है। दोनों अपने-अपने परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सदस्य थे। हादसा स्थानीय चौपाटा कस्बे से उनके घर लौटते समय हुआ, जिससे परिवार और गांववासियों में गहरा शोक छाया हुआ है।
गंगोलीहाट कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए घायलों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस अब इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

Uttarkashi news: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त
मुख्य बिंदु
Uttarkashi news: उत्तरकाशी जिले के नौगांव में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुराडी खड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी।
नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटना ग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, नौगांव में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर एक कार मुराडी के पास अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क से बाहर गिर गई। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नौगांव से बड़कोट की और आ रहा था। और मुराडी के पास कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक को बाहर निकाला गया।
वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक बड़कोट थाने में तैनात कर्मी है। जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Read More….
Uttarkashi में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
ठण्ड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, 2 साल की मासूम समेत चार लोग बेहोश
पिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
big news12 hours agoहोमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश के बाद DIG निलंबित
Breakingnews7 hours agoपिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Haldwani10 hours agoकुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
Dehradun6 hours agoरोज़गार मेले में 253 युवाओं का हुआ चयन, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Dehradun11 hours agoUCC में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण हुए पूरे
Cricket13 hours agoभारत बनाम न्यूजीलैंड U19 विश्वकप 2026 मे ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला आज , जाने अंक तालिका और मैच प्रीव्यू..
Entertainment12 hours agoफिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान हुए गिरफ्तार , जानें बार्डर 2 लेकर गिरफ्तारी तक पूरा मामला..








































