Dehradun
प्रदेश में बनेगें पांच हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता और सहायिका की होगी तैनाती…आदेश हुआ जारी।

देहरादून – प्रदेश के 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हर केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय समुदाय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती होगी। जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर तय किए गए निर्देशों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को तीन सौ दिन के लिए पूरक पोषाहार मिलेगा।
प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा
इन केंद्रों पर होने वाला व्यय केंद्र सरकार की ओर से आंगनबाड़ी सेवा सामान्य घटक और पूरक पोषण घटक में जारी सहायता अनुदान से किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इन केंद्रों के उच्चीकरण के बाद राज्य के शत प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है। जो राज्य हित में लिया गया अहम निर्णय है। इससे पांच हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे।
Breakingnews
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत

Dehradun News : देहरादून में सुबह-सुबह चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स को लगी गोली, अस्पताल में मौत
Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस में फायरिंग हो गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
Table of Contents
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां
सोनवार सुबह देहरादून में वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कार सवार व्यक्ति ने अगली कार को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की। लेकिन गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लग गई। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विवाद में कार को रुकवाने के लिए की थी फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक सोनवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पचा चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था।

जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्कॉर्पियो कार में सवार सभी फरार
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान फॉर्च्यूनर कार में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। जबकि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार स्कॉर्पियो सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
big news
पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Dehradun News : देहरादून में थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
थाने में PRD जवान की मौत मामले में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
देहरादून के रायपुर थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया है।
सएसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

मृतक के पररिजन कर रहे हैं जांच की मांग
थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में मृतक जवान की पत्नी ने पति की हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बता दें कि आरडी जवान सुनील रतूड़ी की 28 मार्च को रायपुर थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।
जिसके बाद से परिजनों का कहना है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या की गई है। इसलिए थाने में मौजूद सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
Dehradun
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री के ” मन की बात” कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्रदान करता है।

सीएम ने जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे उन लोगों का उल्लेख किया जाता है, जो सीमित संसाधनों में भी असाधारण कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर के नागरिकों तक पहुंचती हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री अपने लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में उत्तराखंड का विशेष रूप से स्मरण करते हैं। ‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया गया है।
उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को मिला अभूतपूर्व बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं भी उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं, जिनमें आदि कैलाश और उत्तरकाशी जिले का हर्षिल-मुखबा क्षेत्र प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री के इन दौरों और उनके द्वारा किए गए उल्लेख का सकारात्मक प्रभाव राज्य के पर्यटन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष में उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक राज्य में शीतकालीन यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में 36,700 से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच चुके हैं। यह संख्या राज्य के पर्यटन क्षेत्र में निरंतर बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।
पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष पर्यंत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक ‘ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित हो सके। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पर्यटन को एक प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
Uttarakhand19 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Dehradun24 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
big news23 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
Breakingnews20 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार
Uttarakhand20 hours agoHARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
big news18 hours agoकांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार






































