Chamoli
बदरीनाथ हाईवे के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ किए स्वीकृत, मार्च माह से हाईवे पर काम होगा शुरू।

चमोली – बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के लिए एनएचआईडीसीएल को केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 500 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। अब मार्च माह से हाईवे पर सुधारीकरण कार्य शुरू होगा। चारधाम यात्रा आगामी मई माह से शुरू हो जाएगी। ऐसे में एनएचआईडीसीएल के सामने समय कम और काम अधिक है।

बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहद खस्ता हालत में है। गत वर्ष आपदा के दौरान जिन स्थानों पर भूस्खलन और भू-धंसाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वहां अभी भी स्थिति जस की तस है। पीपलकोटी बाजार के समीप हाईवे का चौड़ीकरण कार्य तो कर दिया गया है लेकिन डामर अभी तक नहीं बिछा है। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ रहे हैं।
यहां से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित भनेरपाणी में गत वर्ष भूस्खलन होने से हाईवे करीब 20 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अभी तक यहां सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पागल नाला से बेलाकूची तक हाईवे करीब आधा किमी हिस्से में बेहद संकरा और खतरनाक बना है। यहां आवासीय मकानों को भी खतरा बना है।
हेलंग, बिरही और गडाेरा में भी स्थिति खतरनाक है। गडोरा गदेरे में आया मलबा अभी हाईवे किनारे अटका है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से इसको भी नहीं हटाया जा सका है। गडोरा के अयोध्या हटवाल ने बताया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर सिर्फ मिट्टी भरान का काम किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है।
एनएचआईडीसीएल महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन व भू-धंसाव वाले क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के लिए लगभग 500 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। मार्च माह के शुरुआत में सभी टेंडरों पर काम शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे चाक चौबंद कर लिया जाएगा।
Chamoli
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार

Chamoli News : चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक यात्री बस लामबगड़ क्षेत्र के पास अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Table of Contents
बद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल
चमोली में आज बस संख्या CH02AA5747 बद्रीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस लामबगड़ के समीप पहुंची, उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक बहादुर सिंह ने धैर्य बनाए रखा और बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए सड़क किनारे मौजूद पहाड़ी चट्टानों की तरफ मोड़ दिया। बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
बस में कुल 32 तीर्थयात्री थे सवार
घटना के समय बस में कुल 32 तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कमलेश शर्मा (60 वर्ष), निवासी राम विहार, बीरपुर, पंजाब तथा ओमानस शर्मा (14 वर्ष), निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चालक की सूझ-बूझ के चलते टला हादसा
गोविंदघाट थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि समय रहते चालक द्वारा लिए गए निर्णय के कारण बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Chamoli
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग

Chamoli News : कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील की है। उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि शस्त्रों का महत्व धर्म रक्षा के लिए है इसलिए उनके दुरुपयोग से बचें।
Table of Contents
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील
कर्णप्रयाग से मंलगवार को सामने आई घटना के बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है।
श्रद्धा और मर्यादा के साथ करें यात्रा
ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि 23 मई से प्रारंभ हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।
सभी श्रद्धालु यात्रा के महत्व और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा और मर्यादा के साथ यात्रा करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचे। यात्रा के दौरान वाद-विवाद से बचें और कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

शस्त्रों का महत्व धर्म रक्षा के लिए, दुरुपयोग से बचें
अपील में कहा गया है कि सिख धर्म में शस्त्रों का महत्व धर्म की रक्षा के लिए है, न कि उनके दुरुपयोग के लिए। इसलिए श्रद्धालु यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से शस्त्र साथ न लाएं। विशेष रूप से यात्रा पर आने वाले छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार के शस्त्र साथ रखने से बचाया जाए।
उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है ना बिगाड़ें माहौल
ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है, जिसकी पहचान देश-दुनिया में देवभूमि के रूप में है। यहां श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, मां गंगोत्री, मां यमुनोत्री सहित अनेक पवित्र तीर्थस्थल स्थित हैं। इन्हीं पावन स्थलों में श्री हेमकुंड साहिब का भी विशेष धार्मिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सरकार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अतः श्रद्धालु यात्रा को पूरी आस्था, श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न करें। किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
big news
कर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल

Chamoli News : चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह एक विवाद ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति का रूप ले लिया। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
Table of Contents
कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक स्थानीय होटल संचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप चौकी परिसर और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया क्षेत्र में भी यातायात बाधित किया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौचर में यात्रा संचालन कुछ समय के लिए रोका
स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर गौचर क्षेत्र में यात्रा संचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और जाम के बाद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे राजमार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Accident10 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Cricket8 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Business11 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand7 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Uttarakhand7 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Business11 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand10 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..






































