Breakingnews
ओला और उबर को वाहन संचालन का लाइसेंस दिए जाने को लेकर टैक्सी संचालकों ने किया विरोध प्रदर्शन।
देहरादून/मसूरी – उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में ओला और उबर को वाहन संचालन का लाइसेंस दिए जाने को लेकर उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। जिसको लेकर मसूरी में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार के नेतृत्व में टैक्सी संचालकों द्वारा मसूरी कार टैक्सी कार ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार पर टैक्सी संचालकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार ने कहा कि उत्तराखंड में ओला व उबर को वाहन संचालन का लाइसेंस मिलने के बाद प्रदेश भर में टैक्सी मैक्सी संचालकों का व्यवसाय प्रभावित होगा, जिससे टैक्सी संचालकों को आर्थिक रूप से नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पहले की मसूरी शहर में रेंटल बाइक संचालन को दिये गए लाइसेंस के कारण टैक्सी संचालन के कार्य प्रभावित हुआ है।

वह अब ओला व उबर को प्रदेश में लायसेंस दिये जाने पर उनको भारी नुकसान का सामना करना पडेगा। जिसको लेकर प्रदेश भर में टैक्सी संचालकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी 2019 में परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर ओला व उबर के संचालन को अवैध करार दिया था। जिसके बाद ओला और उबर को लायंसेस नही मिला था, परन्तु एक बार फिर उत्तराखंड सरकार द्वारा टैक्सी टैक्सी संचालकों की रोजी रोटी से खेलने का काम का उनकी अनदेखी की जा रही है। जिसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि एक बार फिर प्रदेश की सरकार द्वारा ओला उबर को वाहन संचालन का लाइसेंस दे दिया गया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश भर में टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन संचालकों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होने कहा कि मंगलवार को उत्तराखंएड टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में ओला और उबर को दिए गए लाइसेंस को तत्काल निरस्त करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो पूरे प्रदेश भर में टैक्सी मेक्सी एसोसिएशन के साथ अन्य एसोसिएशन के सहयोग से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर आंदोलन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket9 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand23 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
Dehradun4 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news6 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Uttarakhand23 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Dehradun3 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar8 minutes agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा






































