Uttarakhand
शादी समारोह में छलके जाम तो लगेगा 21 हजार का जुर्मना, यहा महिलाओं ने दी चेतावनी।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न गांवों में शराबबंदी एक मुहीम का रूप ले चुकी है। इसी क्रम में अब भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली गांव में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महिला मंगल दल की ओर से गांव में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भटवाड़ी ब्लॉक के दूरस्थ गांव भंगेली में महिला मंगल अध्यक्ष पवित्रा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं और युवाओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी शादी और समारोह में शराब परोसने वाले लोगों पर 21 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना महिला मंगल दल की ओर से लगाया जाएगा।
वहीं शराबबंदी मुहीम की निगरानी भी महिलाएं करेंगी। महिलाओं का कहना है कि गांव में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अपने बच्चों की शादियों के लिए कई बार कर्जा लेना पड़ता है। आज के दिखावे रूपी समाज में गरीब परिवारों को भी शराब परोसनी पड़ती है। इस मौके पर संदीप राणा, मनवीरी देवी, संगीता देवी, पंकज राणा मौजूद रहे।
Udham Singh Nagar
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन

Jaspur News : दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हल्की हो या भारी पांच रुपये सवारी नारे के साथ इस बार एक और नए अंदाज घोड़ा-बुग्गियों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान
कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने देश की भाजपा सरकार को घेरते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। ये विशाल आक्रोश रैली नगर के गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई जो ठाकुर मंदिर चौराहा से गुजरकर कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान सरकार के खिलाफ बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह की गैर मौजूदगी में जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही। जिसके लिए विधायक ने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि आज उनके द्वारा महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। सन 2014 में भाजपा की सरकार आई थी तब उसने वादा किया था हम पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ने देंगे ,रुपए की कीमत नहीं घटने देंगे। उन्होंने इसी के साथ सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए बताया कि आज पेट्रोल के दाम 100 के पार है आज आपने मात्र 12 साल में 40 रुपए के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं।
जब सन 2014 में मनमोहन की सरकार थी, उस समय पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज खाद लाइन में मिल रही है गैस लाइन में मिल रही, जबकि आपने वादा किया था की बिना हवाई वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। लेकिन आज आपने तो जनता के पैरों की हवाई चप्पल ही छीन ली तो वही कहां से हवाई यात्रा करेगा।
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
- Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
- गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
- UKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
- धारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
- Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
- गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
- UKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
- धारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Nainital21 hours agoनैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान
Dehradun20 hours agoउत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, बलूनी के बाद पूर्व CM त्रिवेंद्र पहुंचे गदरपुर, बंद कमरे में काफी देर तक हुई बात…
Cricket4 hours agoLEI vs DER Dream11 Team Match 19 T20 Blast 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, फैंटेसी टिप्स और मैच प्रेडिक्शन
Pithoragarh4 hours agoधारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Job3 hours agoUKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
big news2 hours agoगौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
Almora26 minutes agoAlmora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
Udham Singh Nagar10 minutes agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन






































