Haldwani
हाईकोर्ट ने नवविवाहित जोड़ों को सुरक्षा संबंधी याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश…जानिए मामला।

नैनीताल – हाईकोर्ट ने नवविवाहित जोड़ों को सुरक्षा दिए जाने संबंधी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को सामान्य दिशा निर्देश देने के लिए कहा है कि ताकि ऐसे जोड़े सीधे अपने जिलों से संबंधित पुलिस प्रमुखों (एसएसपी) से संपर्क कर सकें।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि इस याचिका की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से कराई जाए। यदि आवश्यक हो याचियों को सुरक्षा दी जा सकती है। मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने एक नवविवाहित जोड़े की ओर से दायर सुरक्षा याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
याचिकाकर्ताओं की शिकायत थी कि उन्हें उनके रिश्ते का विरोध कर रहे परिवारीजनों से खतरा है लिहाजा उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। याचियों का कहना था कि वे दोनों ही बालिग हैं।
Haldwani
आठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

Haldwani News : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करीब ढाई साल बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली कार्यकर्ता रैली के जरिए कांग्रेस कुमाऊं में चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में है।
Table of Contents
आठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे
कुमाऊं मंडल के छह जिलों में विधानसभा की कुल 29 सीटें हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की 70 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी। इनमें कुमाऊं की 11 विधानसभा सीटें शामिल थीं।
वहीं, मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस के खाते में एक और सीट जुड़ी। इसके मुकाबले गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के पास फिलहाल नौ सीटें हैं। ऐसे में हल्द्वानी की रैली को पार्टी कुमाऊं में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिहाज से अहम मान रही है।
इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने की तैयारी
खरगे की रैली के दौरान कांग्रेस प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से पेपर लीक, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और धार्मिक स्थलों से जुड़े चढ़ावे की चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस का प्रयास है कि इन मुद्दों को जनता के बीच जोरदार तरीके से उठाकर आगामी चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाए।

35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुसार हल्द्वानी में होने वाली रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्टी ने कार्यक्रम में करीब 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और चुनावी तैयारियों को नई गति मिलेगी।
राहुल गांधी के बाद अब खरगे की रैली
कांग्रेस की ओर से इसे प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का देहरादून में छात्रों से जुड़ा कार्यक्रम हुआ था। अब खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के उत्तराखंड दौरे की भी संभावना है।
पार्टी के मुताबिक आने वाले दिनों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किए जा सकते हैं। ऐसे में हल्द्वानी की रैली के साथ कांग्रेस उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को और आक्रामक बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

Haldwani News : हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे
हल्द्वानी में दिनदहाड़े हुई कुंडल लूटकर फरार हुआ दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल भी बरामद कर लिया गया है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
सीसीटीवी कैमरों से हुई आरोपियों की पहचान
प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैन्युअल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

कबाड़ बीनने का काम करते हैं दोनों आरोपी
1 अगस्त को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय (22 वर्ष) और सूरज जोशी (20 वर्ष) निवासी बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। अजय की तलाशी के दौरान उसके पास से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
Haldwani
सर्पदंश से बच सकती है जान! वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन, जानिए क्या करें

Haldwani News : उत्तराखंड में मानसून के साथ सर्पदंश के मामलों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। लगातार हो रही बारिश के कारण सांप आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1926 जारी किया है।
Table of Contents
सर्पदंश से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
बरसात का मौसम शुरू होते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। खेतों, जंगलों और रिहायशी क्षेत्रों में सांप निकलने से लोगों की चिंता भी बढ़ जाती है। कई बार घबराहट और अंधविश्वास के कारण मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों लोगों से सतर्क रहने और सही समय पर सही कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। हल्द्वानी वन प्रभाग ने जहां सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए विशेष टीमें तैयार की हैं, वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश के मरीजों के इलाज की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन
हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि वन प्रभाग की पांचों रेंजों में सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए प्रशिक्षित टीमें तैनात की गई हैं। पिछले एक वर्ष में आबादी वाले क्षेत्रों से करीब 700 सांपों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है।

हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ ने लोगों से की अपील
हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें। तत्काल वन विभाग के टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ देती है।
अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 71 सर्पदंश के मरीज पहुंचे अस्पताल
सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. परमजीत सिंह के अनुसार इस वर्ष अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 71 सर्पदंश के मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। जून में 22 औऱ जुलाई माह में 38 सबसे अधिक सर्पदंश के मरीज अस्पताल में एडमिट हुए हैं, उन्होंने बताया कि यदि मरीज को समय पर अस्पताल लाया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और एंटी स्नेक वेनम (ASV) मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। अब तक कई मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि, दो मरीजों की मौत इसलिए हुई क्योंकि उन्हें अस्पताल पहुंचाने में काफी देर हो गई थी।
Cricket20 hours agoSUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026
Uttarakhand20 hours agoHaridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद
Cricket15 hours agoSUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Accident21 hours agoUttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप
Cricket3 hours agoLNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28: The Hundred 2026 (9 Aug)
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट
big news52 minutes agoउत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?






































