Haridwar
प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में सीएम धामी ने की शिरकत, हजारों की संख्या में उतरा जन सैलाब।

रूड़की – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नेहरू स्टेडियम, रूड़की में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज से ठीक दो साल पहले राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी और उन्हें सरकार में मुख्य सेवक का दायित्व मिला। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस चुनाव में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 2 वर्षो के कालखंड में राज्य सरकार ने बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट डालकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न अनुसार 4 जून को 400 पार के नारे में हमने अपना योगदान देना है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने साथ अन्य लोगो को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की विकास योजनाएं बढ़ी हैं। पूरे विश्व के अंदर भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की पहचान बढ़ी है विकास को नए पंख लगे हैं। भारत नई बुलंदियों को छू रहा है एवं विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री जी ने अपने संकल्प अनुसार आज देश में सीएए का कानून लागू किया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। आज आतंकवाद का खात्मा हुआ है। कोरोना के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आज़ादी मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद हरिद्वार में मातृशक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर हमे अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने भी यूसीसी हेतु धन्यवाद दिया था, यह धन्यवाद उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता को जाता है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होनहार युवाओं के हक को बचाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया है। कई हज़ार एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। जिन लोगो ने हल्द्वानी में अशांति फैलाने की कोशिश की वो आज जेल में हैं। उत्तराखंड शांत प्रदेश है। यहाँ दंगाईयों की कोई जगह नही है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया। जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता बची रहेगी। हरिद्वार एवं आसपास क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार – ऋषिकेश कॉरिडोर बनाकर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए समय सीमा निर्धारित कर ली गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के विभिन्न फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़े स्थान को स्पोर्ट्स जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पार्क भी बनाए जा सकते हैं। कावड़ पट्टी मार्ग से लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। कावड़ पट्टी मार्ग को भी स्थाई रूप से विकसित किया जा रहा है। एचआरडीए के स्तर पर भी कई विकास योजनाओ पर कार्य जारी है। इसके अलावा हर क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दशकों से कांग्रेस ने देश को लूटा है। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कांग्रेस ने ही कंगाल किया है। कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों ने घोटाले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कांग्रेस की सरकार में हर महीने कोई न कोई बड़ा घोटाला सामने आता थे। कांग्रेस ने देश में हमेशा परिवारवाद, एवं तुष्टिकरण की राजनीति की है। सभी भ्रष्टाचारीर्यों ने मिलकर देश को भ्रम में डालने के लिए गठबंधन बनाया है। परंतु जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास को आगे बढ़ाएगी। मोदी जी का गठबंधन देश के प्रत्येक नागरिक से है प्रत्येक भारतवासी से है। पूरा देश उनका परिवार है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- उत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
- LNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
- LNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
- देहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौके पर मची अफरा-तफरी
- बड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
Haridwar
खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत
सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मज़बता गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने और तेज गर्जना के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
खेत में करने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55), निवासी डालूवाला मज़बता, और रणधीर सिंह (38), निवासी खालाटीरा गांव, के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई थे। रणधीर की शादी डालूवाला मज़बता गांव में हुई थी, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच लगातार आना-जाना रहता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम दोनों खेत में कृषि कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

हादसे के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सिडकुल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Cricket23 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction 2026: 1st T20I ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े
Ramnagar22 hours agoदिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Breakingnews36 minutes agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौके पर मची अफरा-तफरी
Tehri Garhwal21 hours agoबड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
Cricket7 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket2 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026





































