Accident
गंगा स्नान के दौरान संतमत घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा , दो मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत…..

हरिद्वार : हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित संतमत घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें गुजरात के एक श्रद्धालु परिवार के दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ जब परिवार के सदस्य गंगा में स्नान कर रहे थे।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुजरात के तापी जिले के वलोड थाना क्षेत्र के बाजीपुर निवासी विपुल का परिवार गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया था। वे उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ घाट के पास संतमत घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विपुल की 13 साल की बेटी और 6 साल का बेटा अचानक गंगा में डूबने लगे।
हालांकि, आसपास मौजूद स्वजन और अन्य श्रद्धालुओं ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद, सप्तऋषि पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को गंगा से निकालने की कोशिश की। कुछ समय बाद दोनों भाई-बहन को बेसुध हालत में गंगा से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का बयान
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चों के साथ थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
#Haridwar #GangaBath #TragicAccident #Death #RiverDrowning #ChildrenDrown #UttarakhandNews #HaridwarNews #GujaratFamily #PoliceRescue #SafetyFirst
Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला

Uttarkashi News : चिन्यालीसौड़ आलवेदर बाईपास के पास हादसा, मार्निंग वाक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ आलवेदर बाईपास रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह की सैर पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी को एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने कुचल दिया। हादसे में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक सहायक उद्योग अधिकारी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाईपास रोड पर गुजर रहे मुर्गों से लदे लोडर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल अधिकारी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है घटना
बताया जा रहा है कि घटना तड़के साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। इस दौरान चिन्यालीसौड़ निवासी ममराज सिंह महंत पुत्र टीका सिंह महंत हर रोज की तरह मार्निंग वाक के लिए निकले थे। लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिस में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही धरासू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई।
धरासू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Blog23 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…
big news20 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Chamoli22 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद
Haldwani23 hours agoचारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान
National3 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi2 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National52 minutes agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..












































