Accident
बडकोट में अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, हादसे में चालक सहित सात लोग घायल।

बडकोट/उत्तरकाशी – बडकोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें खांसी गांव के ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बडकोट सीएचसी लाया गया। इनमें से एक को ज्यादा चोट लगने से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में चल रहा है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन में मोल्डा व खांसी के लोग थे।
Accident
हाईवे पर कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मारी, 1 की मौत, 1 घायल

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जैनपुर झंझेड़ी गांव के 38 वर्षीय अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी शब्बीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अकबर की मौत हो गई..जबकि शब्बीर को गंभीर चोटें आईं। घायल शब्बीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अकबर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Accident
चमोली में भयावह हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार जलकर खाक, राहत-बचाव जारी l

चमोली: गोपेश्वर–पोखरी मोटरमार्ग पर देवखाल के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चट्टान से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं वाहन में सवार तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है। खाई की गहराई और आग लगने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Accident
दून अस्पताल के बाहर गोलीबारी और आराघर में कार से पुलिसकर्मियों को कार ने कुचला, जांच जारी

देहरादून: राजधानी में दो अलग-अलग घटनाओं से दहल उठा। एक ओर दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…तो दूसरी ओर आराघर इलाके में कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। दोनों घटनाओं से शहर में अफरा-तफरी मच गई।
पहली घटना: अस्पताल के बाहर चली गोली, युवक घायल
घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान दिशांत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पताल गेट पर भगदड़ मच गई।
घायल को तुरंत वहीं के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली युवक के पेट में लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
दूसरी घटना: आराघर के पास पुलिसकर्मियों को कुचला
इसी दिन आराघर क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना हुई, जहां कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी चेकिंग अभियान में जुटे थे, तभी तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
   Accident2 years ago Accident2 years ago- सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 
   Breakingnews2 years ago Breakingnews2 years ago- देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत। 
   Uttar Pradesh5 years ago Uttar Pradesh5 years ago- उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र…. 
   Haryana2 years ago Haryana2 years ago- नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 
   Breakingnews3 years ago Breakingnews3 years ago- बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल। 
   Crime2 years ago Crime2 years ago- पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- 23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित….. 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं….. 





























































 
										 
										 
										 
										 
										 
										 
										