Nainital
सीएम धामी ने अजय भट्ट की जनसभा में किया प्रतिभाग,बोले जनता का उत्साह और जोश देखकर लगता 5 लाख से अधिक मतों से करेंगे विजय प्राप्त।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में नैनिताल – उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी मैदान, रूद्रपुर में नैनिताल – उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता का उत्साह, उमंग, जोश को देखकर लगता है कि जनता के आशीर्वाद से हम 5 लाख से भी अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जनता का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता लोकतंत्र के त्योहार को मनाने के लिए तैयार है।
4 जून को हम सब मिलकर जीत की दीवाली मनाएंगे।
रुद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित ही जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अजय भट्ट दूसरी बार सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में और अधिक बड़े फैसले होने वाले हैं। विकसित भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ेगा। भारत और बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा। तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने मन की बात के साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में उत्तराखंड का जिक्र किया है। हर अवसर में प्रधानमंत्री उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई नई ट्रेनों का संचालन हुआ है। विभिन्न रेलवे स्टेशनो का निर्माण कार्य जारी है। लंबे समय से लंबित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति प्रदान हुई है। किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनने जा रहा है। एचएमटी फैक्ट्री की कई एकड़ जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय भट्ट के नेतृत्व में नैनिताल लोकसभा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। धामपुर – काशीपुर रेलवे लाइन को भविष्य के लिए स्वीकृति मिल गई है। सड़को का चौड़ीकरण हुआ है। अजय भट्ट निरंतर क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं। उन्होंने सभी से अजय भट्ट को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कठिन से कठिन काम धरातल पर उतरे हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों का मनोबल बड़ा है। देश की कार्य संस्कृति बदली है। प्रधानमंत्री हर वर्ग को समृद्ध और सशक्त बना रहे है। मोदी की गारंटी है कि वो जो कहते हैं वो करते हैं। यह गारंटी किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पारदर्शिता से काबिल युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मोदी के नेतृत्व में चार धाम का निरंतर विकास हो रहा है। मानसखंड कॉरिडोर पर भी कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। जिस क्रम में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं । इन्वेस्टर समिट के दौरान उधम सिंह नगर जिले के लिए 24 हज़ार करोड़ के एमओयू साइन किए गए। जिसमें से 18 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। हमने अपने संकल्प अनुसार यूसीसी लागू किया है। यूसीसी लागू करने का गौरव उत्तराखंड वासियों को प्राप्त है। सरकारी नौकरियां में प्रदेश की महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाने की योजना जारी है। प्रदेश की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड की अलग छवि है। यह शांत प्रदेश है। इसे देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं। हमारे राज्य में सभी एकता और शांति से रहते हैं। यहां दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। कोई उत्तराखंड में दंगे न फैलाए इसके लिए दंगरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 4 जून को दिवाली मनाएंगे। मां लक्ष्मी कमल के फूल में वास करती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को हम सबने कमल के फूल वाले बटन को दबाकर अजय भट्ट जी को विजय बनाना है। और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देना है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं जनता का आभारी हूं जो पांच साल सेवा का अवसर दिया। देश बहुत आगे बढ़ गया है। जो प्यार जनता का मोदी के लिए है, उस प्रेम को आगे भी बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि मोदी पुनः विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभर कर आने वाले हैं। नैनीताल उधम सिंह नगर की जनता भी उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में निश्चित ही अपना योगदान देगी।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
BIG NEWS ! नैनीताल हाई कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया से हटाई अंतरिम रोक, जानिए क्या हुआ मामले में…

Table of Contents
Uttarakhand police Bharti : कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया से अंतरिम रोक हटाई, कहा आयु सीमा में छूट देना उचित नहीं
Uttarakhand police Bharti : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस, पीएसी और आईआरबी भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के बाद अहम फैसला सुनाया है। सुनवाई में वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने याचिका का निस्तारण करते हुए चयन प्रक्रिया पर पहले से लगी अंतरिम रोक को हटा दिया। इस फैसले के साथ ही राज्य में करीब 2000 पुलिस पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
HC ने Uttarakhand police Bharti पर लगी अंतरिम रोक हटाई
कोर्ट ने अपने आदेश में साफ तौर पर कहा कि संबंधित भर्ती की चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को आयु सीमा में छूट देने पर विचार करने का निर्देश देना किसी भी तरह से उपयोगी नहीं होगा। ये भी स्पष्ट किया गया कि अगर आयु सीमा में छूट दी भी जाती है, तो भी याचिकाकर्ता जैसे अभ्यर्थी पात्रता की शर्तें पूरी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वे विज्ञापन में तय ऊपरी आयु सीमा पार कर चुके हैं। इस स्थिति में न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं माना गया।

Uttarakhand police Bharti में आयु सीमा बढ़ाना उचित नहीं : कोर्ट
दरअसल, इस मामले में चमोली जिले के रोशन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी और आईआरबी के लिए 20 अक्टूबर 2024 को UKSSSC ने 2000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 1550 नए पदों के साथ-साथ वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान रिक्त रहे 450 पदों को भी शामिल किया गया था।
बेरोजगार संघ ने किए थे कई आंदोलन, नहीं निकला नतीजा
याचिकाकर्ता का तर्क था कि लंबे समय तक Uttarakhand police Bharti प्रक्रिया न होने के कारण उनकी आयु निर्धारित सीमा से अधिक हो गई है। इसी वजह से उन्होंने भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट देने की मांग की। साथ ही ये भी कहा गया कि पुलिस भर्ती के लिए तय आयु सीमा 18 से 22 वर्ष में संशोधन किया जाना चाहिए। इस संबंध में उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

जल्द हो सकती है नियुक्ति
दूसरी ओर, राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और उस पर लगी रोक हटाना आवश्यक है। सरकार ने यह भी दलील दी कि प्रदेश में पहले से ही पुलिस बल की भारी कमी है और ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

पुलिस भर्ती का विज्ञापन कब जारी किया गया था?
यूकेएसएसएससी ने 20 अक्टूबर 2024 को पुलिस, पीएसी और आईआरबी के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था।
पुलिस भर्ती में आयु सीमा क्या तय की गई थी?
भर्ती विज्ञापन के अनुसार आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की गई थी।
क्या कोर्ट ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट देने से इनकार किया है?
हाँ, कोर्ट ने कहा कि आयु सीमा में छूट देना उचित नहीं है, क्योंकि याचिकाकर्ता तय ऊपरी आयु सीमा पार कर चुके हैं।
Uttarakhand police Bharti में कितने पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है?
हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य में करीब 2000 पुलिस पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
big news
नैनीताल में घर के बाहर से महिला को उठा ले गया गुलदार, घसीटते हुए जंगल तक ले गया आदमखोर

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल के धारी क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर से गुलदार हेमा बरगली उठा ले गया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
नैनीताल में घर के बाहर से महिला को उठा ले गया गुलदार
Nainital में आज सुबह घर के बाहर से गुलदार हेमा बरगली उठा ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित दीनी तल्ली में आज सवेरे एक गुलदार महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय गोपाल बरगली की पत्नी हेमा बरगली गुलदार के हमले में अचेत हो गई। गुलदार हेमा को घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया।

घसीटते हुए जंगल तक ले गया आदमखोर
गुलदार महिला को घसीटते हुए जंगल तक ले जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के हल्ला करने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचने मिलने पर राजस्व, वन और पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। वन और राजस्व विभाग ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

जंगल में ही धरने पर बैठे स्थानीय लोग
विधायक राम सिंह कैड़ा भी घटनास्थल पहुंचे। क्षेत्रीय जनता हमलावर वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ वन विभाग की कार्यशैली को लेकर धरने पर बैठ गई है। लोगों का कहना है कि आए दिन गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिसके कारण आज हेमा को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Nainital
सीएम धामी ने नैनीताल को दी सौगात, मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का किया भूमि पूजन

Nainital News : पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को नैनीताल पहुंचे। जहां उन्होंने नैनीताल को बड़ी सौगात देते हुए121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
Table of Contents
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Nainital को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने गुरूवार को 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपए की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नैनीताल विंटर कार्निवाल में भी प्रतिभाग करने पहुंचे है।
मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का किया भूमि पूजन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज Nainital पहुँचे। जहां उन्होंने मेट्रोपोल शत्रु संपत्ति में 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया। जिसमें 30 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत के दो योजनाओं का लोकार्पण किया तथा 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रूपये की लागत के 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सूखाताल झील का भी हुआ सौंदर्यीकरण
लोकार्पण योजनाओं में 29 करोड़ 16 लाख की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया। जिसके अंतर्गत सूखाताल झील का संवर्धन और सौंदर्याकरण का कार्य कराया गया।
योजना अंतर्गत स्थल पर दो झीलों का निर्माण व उनके मध्य डक्ट का निर्माण, झील में पानी की शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट की स्थापना, 9 दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक का निर्माण व विकसित स्थल पर प्रवेश के लिए मुख्य मार्ग से लगते हुए लिफ्ट एवं ट्रांजिट भवन का निर्माण एवं झील के चारों तरफ पैदल पथ का निर्माण कराया गया।
Breakingnews8 hours agoप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जयंती आज, CM धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन
Blog6 hours agoGoogle Pay–PhonePe यूजर्स सावधान! बैंक अकाउंट से पैसे उड़ाने का नया तरीका आया सामने , जानिए बचाव के तरीके…
big news7 hours agoकुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी गोली
big news8 hours agoपूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने भेजा नोटिस, अंकिता हत्याकांड को लेकर साक्ष्य देने को कहा
National6 hours agoसाल 2026 को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! , बाबा वेंगा की चेतावनी फिर वायरल , जानिए क्या कुछ कहा॥
Breakingnews2 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक घायल
Trending5 hours agoBattle of Galwan 2020: सलमान खान के जन्मदिन पर बड़ा धमाका! लद्दाख के शूरवीरों की कहानी बड़े पर्दे पर आएगी नजर, आज हो सकता है टीज़र लॉंच..
Rudraprayag6 hours agoकेदारनाथ धाम पैदल मार्ग पड़ाव पर भालू का आतंक, दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसा, CCTV में कैद हुआ वीडियो





































