Nainital
सीएम धामी ने अजय भट्ट की जनसभा में किया प्रतिभाग,बोले जनता का उत्साह और जोश देखकर लगता 5 लाख से अधिक मतों से करेंगे विजय प्राप्त।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में नैनिताल – उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी मैदान, रूद्रपुर में नैनिताल – उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं एवं जनता का उत्साह, उमंग, जोश को देखकर लगता है कि जनता के आशीर्वाद से हम 5 लाख से भी अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जनता का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता लोकतंत्र के त्योहार को मनाने के लिए तैयार है।
4 जून को हम सब मिलकर जीत की दीवाली मनाएंगे।
रुद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर में लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित ही जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अजय भट्ट दूसरी बार सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में और अधिक बड़े फैसले होने वाले हैं। विकसित भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ेगा। भारत और बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा। तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने मन की बात के साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में उत्तराखंड का जिक्र किया है। हर अवसर में प्रधानमंत्री उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई नई ट्रेनों का संचालन हुआ है। विभिन्न रेलवे स्टेशनो का निर्माण कार्य जारी है। लंबे समय से लंबित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय स्वीकृति प्रदान हुई है। किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर बनने जा रहा है। एचएमटी फैक्ट्री की कई एकड़ जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय भट्ट के नेतृत्व में नैनिताल लोकसभा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। धामपुर – काशीपुर रेलवे लाइन को भविष्य के लिए स्वीकृति मिल गई है। सड़को का चौड़ीकरण हुआ है। अजय भट्ट निरंतर क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं। उन्होंने सभी से अजय भट्ट को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कठिन से कठिन काम धरातल पर उतरे हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों का मनोबल बड़ा है। देश की कार्य संस्कृति बदली है। प्रधानमंत्री हर वर्ग को समृद्ध और सशक्त बना रहे है। मोदी की गारंटी है कि वो जो कहते हैं वो करते हैं। यह गारंटी किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पारदर्शिता से काबिल युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मोदी के नेतृत्व में चार धाम का निरंतर विकास हो रहा है। मानसखंड कॉरिडोर पर भी कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। जिस क्रम में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं । इन्वेस्टर समिट के दौरान उधम सिंह नगर जिले के लिए 24 हज़ार करोड़ के एमओयू साइन किए गए। जिसमें से 18 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। हमने अपने संकल्प अनुसार यूसीसी लागू किया है। यूसीसी लागू करने का गौरव उत्तराखंड वासियों को प्राप्त है। सरकारी नौकरियां में प्रदेश की महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाने की योजना जारी है। प्रदेश की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड की अलग छवि है। यह शांत प्रदेश है। इसे देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं। हमारे राज्य में सभी एकता और शांति से रहते हैं। यहां दंगाईयों के लिए कोई जगह नहीं है। कोई उत्तराखंड में दंगे न फैलाए इसके लिए दंगरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी 4 जून को दिवाली मनाएंगे। मां लक्ष्मी कमल के फूल में वास करती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को हम सबने कमल के फूल वाले बटन को दबाकर अजय भट्ट जी को विजय बनाना है। और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान देना है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं जनता का आभारी हूं जो पांच साल सेवा का अवसर दिया। देश बहुत आगे बढ़ गया है। जो प्यार जनता का मोदी के लिए है, उस प्रेम को आगे भी बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि मोदी पुनः विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के तौर पर उभर कर आने वाले हैं। नैनीताल उधम सिंह नगर की जनता भी उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में निश्चित ही अपना योगदान देगी।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Breakingnews
कुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश

Nainital News : सरोवर नगरी कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने एसडीएम कार्यालय , तहसील कार्यालय और निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील से लेकर एसडीएम कार्यालय तक मिली आयुक्त को खामियां ही खामियां जिस पर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश।
Table of Contents
नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण
नैनीताल में कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई है। निरीक्षण के दौरान कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विभिन्न लंबित राजस्व वादों, अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने धारा 229-बी के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान संज्ञान में आया कि कुछ प्रकरण 15 से 20 वर्षों से लंबित हैं। इस पर आयुक्त ने उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि पुराने मामलों में अनावश्यक लंबी तिथियां न दी जाएं और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
प्रत्येक सप्ताह में तिथि देकर लंबित वादों का निस्तारण करें। इस दौरान उन्होंने 176 से संबंधित वाद जो संपत्ति बंटवारे के मामले हैं की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रकरणों में उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी करने के बावजूद भी संबंधित पटवारियों द्वारा ‘कुर्रे’ दाखिल नहीं किए गए हैं। इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
पत्रावलियों को संभाल कर ना रखने पर नोटिस जारी
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर द्वारा 143 भूमि अकृषक किए जाने संबंधित विभिन्न प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण से संबंधित आवेदनों की जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। राजस्व अहलमद रोहित पालीवाल द्वारा 143 से संबंधित प्राप्त आवेदनों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी न रखे जाने व संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने, पत्रावलियों और अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव न किए जाने सहित कार्यों में लापरवाही बरतने पर कुमाऊं आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी नैनीताल को संबंधित कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उपजिलाधिकारी नैनीताल को दिए।

जनहित के मामलों के निस्तारण में विलंब पर जबावदेही हो सुनिश्चित
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त द्वारा इस संबंध में विभिन्न राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षकों के द्वारा भी समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी को ऐसे राजस्व निरीक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त द्वारा सम्मन तामिली पंजिका, इश्तहार पंजिका एवं विभिन्न पत्रावलियों का भी अवलोकन किया गया।
इस संबंध में समय पर कार्य न किए जाने, कार्यों की समीक्षा न किए जाने व लापरवाही बरतने पर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि आज ही तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के साथ तहसील में बैठकर 143 से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे, जबतक कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती है,तब तक कार्यालय खुला ही रहेगा और अद्यतन रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
आयुक्त ने धारा 143 के अंतर्गत लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की तथा विलंब के कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
big news
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग एक शख्स हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स निगलाट के पास खाई में गिर गया। जब तक रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई 2026 को समय आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रेस्क्यू के पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति, कृष्ण कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की सहायता से गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। तत्पश्चात टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
इनपुट – ललित जोशी (नैनीताल)
Nainital
नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप

Nainital News : नैनीताल के तल्लीताल में होमस्टे पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सोमवार सुबह एसडीएम नवाजिश खालिक ने शहर के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी की। जिस से होमस्टे संचालकों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
नैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर की छापेमारी
नैनीताल में सोमवार की सुबह अचानक शहर के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी शुरू हो गयी। बूचड़खाने से लेकर मॉलरोड ये फिर मल्लीताल बाजार यहां एक के बाद एक होमस्टे गेस्टहाउस पर प्रशासन ने छापेमारी की है। अवैध तौर पर चल रहे कई होमस्टे संचालकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है तो कुछ का चालान काटा गया है।
कई होमस्टे संचालकों को दिए गए नोटिस
आज सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसके बाद नोटिस दिए जा रहे हैं। एसडीएम दल बल के साथ तल्लीताल इलाके में छापेमारी करते दिखे।

तो पार्किंग से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी लेकिन कई होम स्टे में ना तो पार्किंग मिली ना ही होमस्टे नियमों का पालन दिखा। हालांकि इसके बाद सभी से रिकॉर्ड तलब किया गया है।
अवैध तौर पर चल रहे होमस्टे पर चला चाबुक
आपको बता दें की 1995 के बाद नैनीताल में व्यावसायिक निर्माण बैन है। बावजूद इसके शहर में कोई होटल होमस्टे गेस्टहाउस का जमकर निर्माण हुआ है। अवैध तौर पर चल रहे इन संस्थानों पर ठीक पर्यटन सीजन में चाबूक चल रहा है।
Cricket11 hours agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news11 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Cricket10 hours agoENG-W vs NZ-W Dream11 Team 2nd ODI 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews10 hours agoकुमाऊं कमिश्नर का औचक निरीक्षण, तहसील से SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, कार्रवाई के निर्देश
Pauri9 hours agoपौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम
Breakingnews5 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news8 hours agoतेल बचाने के लिए स्कूटी चलाकर फंस गए मंत्री जी, इंश्योरेंस और PUC दोनों निकले एक्सपायर, अब हो रहे ट्रोल …






































