Uttarakhand
हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का देश में पहली बार निर्माण हुआ शुरू, जानिए कहा और कब तक बनकर होगा तैयार।

उत्तरकाशी – लंबे इंतजार के बाद देश के पहले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने गंगोत्री धाम के निकट लंका में निर्माण के लिए प्रस्तावित साइट का डेवलपमेंट शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि करीब तीन साल में यह केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।

देश के पहले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र (एसएलसीसी) के निर्माण की घोषणा वर्ष 2020 में हुई थी। वन विभाग की ओर से बनाए जाने वाले केंद्र के निर्माण का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को दिया गया। विभाग ने वर्ष 2020 में ही केंद्र निर्माण के लिए डिजाइन और ड्राइंग का काम पूरा कर लिया था। प्रस्तावित केंद्र में बनने वाले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र व कैफेटेरिया के लिए 4.87 करोड़ व वन विभाग सुविधा भवन के लिए 1.23 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई।
सुविधा भवन के निर्माण के लिए 49 लाख की पहली किस्त भी जारी हो गई थी। जिस पर निविदा प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन फिर प्रोजेक्ट निर्माण लटक गया। अब करीब चार साल बाद फिर केंद्र निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। गत मार्च माह में कार्यदायी संस्था ने लंका में साइट डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया है।
इको फ्रेंडली ढंग से होना है निर्माण
प्रस्तावित केंद्र का निर्माण इको फ्रेंडली ढंग से पत्थर, लकड़ी व मिट्टी से होना है, जिसमें न्यूनतम कार्बन फुटप्रिंट का ध्यान रखा जाएगा। गंगोत्री नेशनल पार्क से लगे लंका में बनने वाले इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र में हिम तेंदुआ संरक्षण की पहल की जाएगी। लंका के आसपास के क्षेत्र में स्नो लैपर्ड ट्रेल विकसित की जाएंगी। जिसमें पर्यटकों को हिम तेंदुओं को करीब से देखने के साथ उनके वासस्थल को करीब से जानने का भी मौका मिलेगा।
ईई ग्रामीण निर्माण विभाग डीएस बागड़ी ने बताया कि हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए साइट डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया गया है। प्रस्तावित जगह पर निर्माण सामग्री भी जुटाई जा रही है। लगभग 36 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
big news
गंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी

Gangotri Dham : गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठान के साथछ खोल दिए गए हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा का भव्य आगाज हो गया है।
Table of Contents
गंगोत्री धाम के खुले कपाट, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। विधा-विधान पूर्व आज 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के खुद सीएम साक्षी बने। इसके साथ ही हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।

हर हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा प्रांगण
गंगोत्री धाम के कपाट खुलते वक्त पूरा इलाका हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु बेहद ही उत्साहित नजर आए। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई।
big news
आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज

Char Dham Yatra 2026 : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
आज से चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो रहा है। यात्रा की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। निर्धारित समय के अनुसार, यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर 12:35 बजे खुलेंगे, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

कई क्विंटल फूलों से सजाए गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
कपाट खुलने के अवसर पर मां गंगा और यमुना का स्वागत करने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की सजावट की गई है। दोनों धामों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है। यात्रा के आगाज को देखते हुए दोनों धामों के यात्रा रूट पर बनी दुकानें भी सज गई हैं।
यात्रा क्षेत्र को दो सुपरजोन, 12 जोन में बांटा गया
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। पूरे यात्रा क्षेत्र को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां सुपरजोनल, जोनल और सेक्टर स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के मद्देनज़र 6 पुलिस थाने, 9 रिपोर्टिंग चौकियां, एक वॉच एंड वार्ड यूनिट और 13 अस्थायी (सीजनल) चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए 12 पर्यटन पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं।
CHAR DHAM YATRA
ट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चारधाम यात्रा के लिए निकला, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Char Dham Yatra : विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा कल से शुरू होगी, उससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए पहले दल को सीएम ने किया रवाना
मुख्यमंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार सभी यात्रियों का देवभूमि में स्वागत करती है। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं।
भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीएम ने कहा कि खुद केदार घाटी में जाकर ग्राउंड जीरो से यात्रा व्यवस्था को परख चुके हैं। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया के बीच चले युद्ध से प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, उत्तराखंड में खाने-पीने से लेकर ईंधन की पूरी व्यवस्था है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

चार धाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन – सीएम धामी
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन है। प्रत्येक साल बड़े पैमाने पर श्रद्धालु चार धाम यात्रा करने पहुंचते हैं, और हर साल रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु आते हैं इस बार भी उन्हें पूरा भरोसा है कि पिछली बार के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्था को बताया बेहतर
वहीं अलग-अलग स्थान से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर बताते हुए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद उनसे इंटरेक्शन किया उनका हाल-चाल जाना इसके साथ ही जिस तरह की सुविधा उन्हें मिल रही हैं उससे वो बेहद खुश हैं, साथी उन्होंने कहा कि ऑफलाइन पंजीकरण में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है और मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है।
Cricket23 hours agoPBKS vs LSG Dream11 Prediction Match 29 IPL 2026
big news22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
big news23 hours agoMussoorie घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें जरूरी बात, शाम पांच बजे बाद वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री !
CHAR DHAM YATRA21 hours agoट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चारधाम यात्रा के लिए निकला, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
big news4 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news1 hour agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Breakingnews2 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी






































