Nainital
राज्य की मात्रशक्ति ने ठाना है प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हैः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
राज्य की मात्रशक्ति ने ठाना है प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हैः मुख्यमंत्री।
वन ग्रामों में सरकार चाक चौबंद व्यवस्था करने वाली है : मुख्यमंत्री।
जनता के आशीर्वाद से हर लोकसभा 5 लाख से अधिक मतों से जीतनी है : मुख्यमंत्री।
अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा : मुख्यमंत्री।
भारत की राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद की जननी है कांग्रेसः मुख्यमंत्री।
रामनगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर सभा में मात्रशक्ति अपना आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में आती हैं। इस बार मात्रशक्ति ने ठाना है कि अनिल बलूनी को सांसद और प्रधानमंत्री को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी का रामनगर क्षेत्र से बड़ा लगाव है। अनिल बलूनी का बाल्यकाल से ही रामनगर से संबंध रहा है। इन्होंने इस क्षेत्र का संरक्षण एवं नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा निश्चित ही रामनगर वाले अनिल बलूनी को एकतरफा समर्थन देंगे। अनिल बलूनी का अनुभव रामनगर एवं गढ़वाल लोकसभा के विकास में अपना अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा वन ग्रामों में सरकार चाक चौबंद व्यवस्था करने वाली है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे रामनगर को भी जी-20 सम्मेलन की बैठक को होस्ट करने का मौका दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे निवेदन करते हुए कहा कि हमने बार-बार लोगों से निवेदन करना है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि हम जनता के आशीर्वाद से हर लोक सभा में 5 लाख से अधिक मतों से जीतें। प्रधानमंत्री ने 10 सालों तक गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, के लिए काम किया है। अगले पांच वर्षों के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री ने हर व्यक्ति की चिंता की है। कोरोना काल के बाद भी भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षो में गांव से लेकर शहर तक, हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। सड़क, रेल, अस्पताल, विश्वविद्यालय जैसे निर्माण कार्य हुए है। देश के हर गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं का संचालन जारी है। उन्होंने कहा दुनिया में भारत की पहचान बड़ी है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओं का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, दंगाईयों से सख्ती से निपटने के लिए दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 4000 एकड़ से भी अधिक जमीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है। आगे भी चुनाव के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में जन-जन के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनगर में सिंचाई और पेयजल से जुड़े कार्य भी बड़ी संख्या में पूर्ण हुए हैं। 2023 में रामनगर में 100 करोड़ से अधिक की लागत वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ था। बहुमंजिला पार्किंग एवं अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, धनगढ़ी व पनोद नाले पर पुल का कार्य गतिमान है। अस्पताल में आईसीयू बेड और ढेला में रेस्क्यू सेंटर की स्वीकृति हो चुकी है। गर्जिया देवी मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन के अतंर्गत शामिल करके सौंदर्यीकरण को आगे बढ़ाया है। टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाया गया है। हाथीडगर कानिया नाले पर पुल निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा रामनगर की लीची को जीआई टैग मिल गया है, इससे इसकी ख्याति देश-विदेश तक पहुंच रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग बस चुनाव के समय दिखाई देते हैं। वो जनता को बस बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा एक ओर मोदी हैं जो बिना छुट्टी लिए दिन-रात देशवासियों को अपना परिवार मानकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस जैसी पार्टी है जो सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा 2014 से पहले हर महीने एक घोटाला सामने आता था। जनता का पैसा, कांग्रेस के घोटालेबाजों के भेंट चढ़ जाता था। लेकिन 2014 के बाद पिछले 10 वर्षों में एक भी घोटाला नहीं आया है। भारत की राजनीति में परिवारवाद और वंशवाद की जननी कांग्रेस हैं। देश में चंद्रयान लॉन्च हो गया परंतु कांग्रेस अपने राजकुमार का बार बार असफल लॉच करती रहती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से जब पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो कांग्रेस के लोग ईवीएम को दोष देंगे। जहां कांग्रेस जीतती है वहां ईवीएम को दोष नहीं देते लेकिन जब ये हार जाते हैं तो फिर से ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। आगामी 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलाना है। उन्होने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि अनिल बलूनी को विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक फकीर राम टम्टा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Accident
रामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
पिकअप ने डॉक्टरों की कार को मारी टक्कर, घायलों को बरेली किया गया रेफर
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. नेशनल हाईवे-309 पर रिंगोड़ा के पास पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया.
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Ramnagar में डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार
दरअसल, घायल युवक-युवती की पहचान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली के एनेस्थेजिया विभाग में पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. अभिषेक और डॉ. प्रस्तुति के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों डॉक्टर सुबह गर्जिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे के में दो लोग गंभीर रुप से घायल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच पास में बंजी जंपिंग से जुड़े कुछ युवाओं ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
घायलों को किया गया बरेली रेफर
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद के मुताबिक, महिला डॉक्टर के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही युवक के पैरों और कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर है. हालत नाजुक होने और घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Breakingnews19 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews18 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket19 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Breakingnews13 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Dehradun17 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Cricket15 hours agoIND vs USA प्री-मैच प्रीव्यू : टी20 वर्ल्ड कप 2026 (07-02-2026)
Accident17 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल





































