Politics
सीएम धामी ने हैदराबाद में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कांग्रेस पर बोला हमला।

मुख्यमंत्री धामी ने सिंकदराबाद, हैदराबाद में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन में किया प्रतिभाग
जनता के एक वोट के बदले होगी विकास की बौछार : मुख्यमंत्री धामी
कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण के चलते धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात करती है : मुख्यमंत्री धामी
तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस पार्टी भ्रष्टाचार में पार्टनर हैं : मुख्यमंत्री धामी
सिंकदराबाद/हैदराबाद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कशिश फंक्शन हॉल मुशीराबाद, सिंकदराबाद, में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड , बद्री विशाल , बाबा केदार, आदि कैलाश और गंगा यमुना की धरती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इस लोकतंत्र के त्यौहार में हम सभी ने मिलकर किशन रेड्डी को जीताकर आदरणीय मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन रेड्डी जी बहुत संघर्षशील और मेहनती नेता हैं। इन्होंने हमेशा जनसेवा, देशसेवा के माध्यम से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा पूरे देश में मोदी जी की सरकार बनने की चर्चा है। अब चर्चा 400 से पार को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सबने कमल के फूल को वोट डालना है और डलवाना भी है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन रेड्डी जी निश्चित ही आपके एक वोट के बदले विकास की बौछार करेंगे।

देवभूमि उत्तराखंड में पूरी दुनियां से लोग देव दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया है। उत्तराखंड राज्य में सबके लिए एक समान कानून है। राज्य ने समान नागरिक संहिता का विधेयक लागू कर दिया है। हमारी पार्टी भी पूरे देश में यूसीसी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म विशेष के लोगों को दे दिया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे – देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने देश के अंदर सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। लेकिन कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण के चलते आज धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं ‘उनके रहते हुए आरक्षण को किसी भी कीमत में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा’। देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। तेलंगाना में भी कांग्रेस और बीआरएस पार्टी एक दूसरे के भ्रष्टाचार में पार्टनर हैं। बीआरएस और कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ तेलंगाना को ठगने का काम किया है। यहां की जनता के साथ धोखा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है। बीआरएस की राजकुमारी जेल में बंद हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। प्रधानमंत्री के कथन हैं ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’। उन्होंने कहा निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से 4 जून को प्रधानमंत्री ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के.लक्ष्मण, विनय रोहेला, संदीप यादव, गौतम राऊ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Uttarakhand
कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी आने वाले महीनों में कई बड़े नेताओं के दौरे कराने की तैयारी में है। इसी बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की हैं।
Table of Contents
कांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की। जारी नियुक्तियों के मुताबिक, अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाया गया है।

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि नई टीम के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगठन की गतिविधियों और पार्टी के मुद्दों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन स्तर पर लगातार बदलाव कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए संगठन में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियां और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Politics
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

Uttarakhand Politics : रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अब राज्यपाल के दरबार में पहुंची है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्कालीन भाजपा नेताओं द्वारा रामलीला मैदान के मंच का शुद्धीकरण किया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संविधान की भावना और कानून के विपरीत बताया।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई थी। उस दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वे राज्य सरकार को निर्देशित कर मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगल इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।
Uttarakhand
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया।
Table of Contents
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन
SIR के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का प्रतिवेदन आयोग के गेट के बाहर ही स्वीकार किया गया।

गेट पर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता कर SIR से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की ताकत है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Haldwani24 hours agoहल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
Breakingnews24 hours agoदेहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेराह स्कूटी सवार बैंककर्मी को मारी गोली
Uttarakhand18 hours agoबारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी….
Chamoli17 hours agoनींद की झपकी और फिर जोरदार टक्कर, इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर
Breakingnews55 minutes agoउत्तराखंड में बारिश का दौर धीमा, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 14 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
Nainital17 hours agoपानी और सड़क के लिए नैनीताल में आंदोलन, भूमियाधार के लोगों ने जमकर की नारेबाजी
Breakingnews3 minutes agoPCS परीक्षा-2026 का ऐलान! डिप्टी कलेक्टर-पुलिस उपाधीक्षक समेत 67 पदों पर निकली भर्ती






































