Politics
भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई जाएं यात्रा से जुड़ी रणनीतियां: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई जाएं यात्रा से जुड़ी रणनीतियां: मुख्यमंत्री धामी
रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली
मुख्यमंत्री ने कहा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर अधिकारी संवेदनशीलता से करें कार्य
कर्मचारियों के लिए प्रशासन की ओर से तैयार गर्म जैकेट, यात्रा गाइडलाइन एवं बीमा किया लांच
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रप्रयाग पहुँच कर चारधाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा केदारनाथ जी से देश- विदेश के लोगों की श्रद्धा जुड़ी है और हर वर्ष बाबा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आने वाले समय में यात्रा और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में जरूरी है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही सभी रणनीति एवं योजनाएं बनाई जाएं। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्रैश बैरियर के साथ ही पेड़ लगाये जाने की पहल शुरू की जाए। इससे सड़क हादसों एवं नुकसान में कमी लायी जा सकेगी। जनपद में यह प्रयोग सफल होने पर पूरे राज्य में इसे लागू करने का प्रयास किया जाएगा। जनपद रुद्रप्रयाग बाबा केदारनाथ जी का निवास स्थान है ऐसे में जनपद प्रशासन की कोशिश होनी चाहिए कि यहां इस प्रकार की पहल शुरू हो और पूरा राज्य उसे अपनाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विविधताओं से भरा राज्य है ऐसे में जनपद के भूगोल एवं अन्य संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ही विकास की रणनीति बननी चाहिए। विकास के साथ साथ विरासत का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण के अलावा जल संचय के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी हाल में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी एवं सुरक्षा बल खुद वीआईपी दर्शन की होड़ में न रहें यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सड़क, स्वच्छता, शौचालय, बिजली-पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सहित रहने सहने की उचित व्यवस्था हो और इसे लगातार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को हेली सेवाओं के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं यात्रा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता के साथ पेश आने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति को लेकर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने एवं आगामी मानसून सत्र के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला स्तर से की गई तैयारियों एवं नए प्रयासों की रिपोर्ट पेश की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, दर्जाधारी मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों के लिए गर्म जैकेट लांच किया
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिला प्रशासन की ओर से यात्रा रूट पर तैनात सफाई कर्मचारियों, पीआरडी जवानों, स्वयंसेवकों, पुजारियों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए तैयार किए गए गर्म जैकेट एवं यूनीफॉर्म भी लॉन्च की। इसके साथ ही यात्रा रूट के लिए तैयार गाइडलाइन एवं हेल्प बुक की भी लांचिंग की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए करवाए जा रहे सामूहिक बीमा मुख्यमंत्री ने लांच करते हुए पहला बीमा पत्र भी जारी किया।
यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
यात्रा संबंधी तैयारियां की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर महिला समूहों के सशक्तिकरण के लिए दुग्ध विभाग की ओर बनाए गए आँचल कैफे का भी उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर बनाई गई पार्किंग एवं पार्क का भी अवलोकन किया।
पिरुल लाओ धन पाओ की शुरुआत
मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अन्तर्गत वनाग्नि सुरक्षा कार्यो का जायजा लिया तथा रतूडा के निकट चीड वन क्षेत्र में वनाग्नि रोकथाम में लगे वनकर्मियो एवं फायर वाचरो से मिले। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फायर टीम के साथ फायर रेक द्वारा पिरूल हटाया तथा ब्लोअर को पिरूल हटाने व फायर लाइन सफायी में कारगर बताया। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया कि वनाग्नि मुक्त चारधाम यात्रा हेतु प्रभाग के अन्तर्गत पाँच वनाग्नि नियत्रण सेक्टर बनाये गये है जो त्वरित एवं कुशल ढंग से आग को नियंत्रित करेगी । माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चीड पिरूल का एकत्रीकरण कर ब्रेकैट बनाने को प्रोत्साहन देने पर बल दिया एंव स्थानीय रोजगार को जोडने की पहल “पिरुल लाओ धन पाओ” की शुरुआत स्वयं पिरुल एकत्रीकरण कर की। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने फायर लाइन प्रबंधन हेतु सामुदायिक भागीदारी एवं मिशन मोड पर किए जाने पर ज़ोर दिया।
big news
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

PM Modi Uttarakhand Visit : कल उत्तराखंड आएंगे मोदी, देहरादून से जनसभा को करेंगे संबोधित
PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी देहरादून में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं। सीएम धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में ये उनका 18वां दौरा (PM Modi Uttarakhand Visit) होगा। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ ही टिहरी में एक हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्तराखण्डवासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है।
पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात
बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। देहरादून में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में पीएम उत्तराखंड के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

पीएम के उत्तराखंड दौरे के बाद पर्यटन को मिला बढ़ावा
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2015 में ऋषिकेश से उत्तराखंड के अपने दौरे की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने अपने गुरु से मुलाकात की। उनकी केदारनाथ धाम सहित प्रमुख धामों के प्रति गहरी आस्था रही है और वे कई बार यहां आ चुके हैं। उनके दौरे के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही आदि कैलाश और मुखबा जैसे स्थानों को भी उनके दौरे से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
पीएम का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखण्ड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमिवासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखण्ड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

दो लाख करोड़ रूपये से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है।
PM Modi Uttarakhand Visit : FAQs
Q1. पीएम मोदी उत्तराखंड कब आ रहे हैं?
Ans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, मंगलवार को अपने 28वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे।
Q2. इस दौरे में कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?
Ans: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे और टिहरी में 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज परियोजना का लोकार्पण होगा।
Q3. क्या पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे?
Ans: हां, वे देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Q4. क्या इस दौरे में बड़ी घोषणाएं संभव हैं?
Ans: माना जा रहा है कि पीएम राज्य के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
Q5. पीएम मोदी के दौरे का पर्यटन पर क्या असर पड़ा है?
Ans: उनके दौरे से केदारनाथ धाम सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
big news
हरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला

Uttarakhand Politics : 2027 चुनाव को से पहले उत्तराखंड में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपने तीखे और विवादित बयानों से सियासी माहौल गरमा दिया।
Table of Contents
हरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल
कांग्रेस के पवरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। एक बार लफिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिस से उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया है। मसूरी में उन्होंने मंच से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर सीधा हमला बोला है। जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
नकारात्मक घटनाओं के लिए भाजपा व सनातन विचारधारा से जुड़े लोग जिम्मेदार
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी नकारात्मक घटनाएं हो रही हैं, उसके लिए उन्होंने भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उनके बयान ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार प्रतिक्रिया पैदा की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।
सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
हरक सिंह रावत ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होने कहा कि अपराध करने वाले जयादतर सनातनी है जो भाजपा से जुड़े हुए हैं। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया, जो सरकार की नीयत पर सवाल उठाता है।

अंकिता का हत्यारा और पेपर लीक करने वाला भी था सनासनी
उन्होंने कहा कि अकिंता भंडारी की हत्या का आरोपी भी सनातनी ही था। हरक सिंह रावत ने प्रदेश में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर भी भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में है इन मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका होने की आशंका है।
सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को किया जा सकता है प्रभावित
हरक रावत ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।
रावत ने कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ था, वे सपना अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास नहीं हुआ। सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह मसूरी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
big news
2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों से पहले बढ़ रहा सियासी तापमान, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए कुछ ही महीनों का समय बाकी है। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां इसकी तैयारियों में जुट गई है। केंद्रीय नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।
Table of Contents
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा हाई
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। टिकट वितरण को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में टिकट बेचने की परंपरा रही है और आगामी चुनाव को देखते हुए यही प्रक्रिया फिर दोहराई जा रही है।
टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
बीजेपी प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के इन आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ा जवाब दिया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट तय प्रक्रिया, सर्वे और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर दिए जाते हैं।
प्रतिमा सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस सबूत है तो उसे सार्वजनिक किया जाए, अन्यथा इस तरह के बयान सिर्फ राजनीतिक माहौल को खराब करने के लिए दिए जा रहे हैं।
आरोप लगाने वालों की ही छवि ही होती है प्रभावित
प्रतिमा सिंह ने ये भी कहा कि इस तरह की बयानबाजी से आरोप लगाने वालों की ही छवि प्रभावित होती है। कुल मिलाकर, टिकटों को लेकर शुरू हुआ ये विवाद अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। जिसमें दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं।
Cricket4 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news6 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
Dehradun22 hours agoसीएम धामी की अगुवाई में 17वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, 14 अप्रैल को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
big news23 hours agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव
big news4 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Haridwar3 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
Dehradun5 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
big news2 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला





































