Haldwani
हल्द्वानी के शनिबाजार क्षेत्र में एक महीने से पेयजल किल्लत, गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बुग्गियां खड़ी कर आजवाही की ठप।

हल्द्वानी – हल्द्वानी के शनिबाजार क्षेत्र में एक महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। इससे गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बुग्गियां खड़ी कर आजवाही ठप कर दी। महिलाओं के आवाजाही रोकने पर बनभूलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से महिलाओं का शांत कराया। इसके बाद महिलाएं सड़क से हटीं और आवाजाही सुचारु हुई। जल संस्थान ने समस्या हल कराने के लिए लाइन बिछाने के लिए कार्य शुरू करा दिया है।

शनिबाजार क्षेत्र में शकीला और नाजरा बेगम के नेतृत्व में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिबाजार रोड पर बुग्गियां लगाकर आवाजाही रोक दी। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों से बात की गई लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को शांत कराया और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि इलाके में विभाग की ओर से दो टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर जेई भुवन भट्ट की टीम की ओर से सर्वे किया गया है।
आरएस लोशाली, ईई, जल संस्थान हल्द्वानी ने कहा कि शनिबाजार इंदिरानगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को हल करने के लिए लटूरिया आश्रम से 30 मीटर पाइपलाइन बिछाकर आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है।
उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने सभी रोस्टरों को बंद करा दिया है। इसके बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आने-जाने की समस्या बरकरार है। बृहस्पतिवार को गौलापार, कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर और लालकुआं क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने की समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि रोस्टर को फिलहाल स्थगित कर दिया है। छोटे फॉल्ट दूर करने के चलते बिजली काटी गई।
सिंचाई विभाग और जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं। बृहस्पतिवार को खेड़ा का नलकूप खराब होने से ढाई हजार लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, नलकूप खंड की ओर से बृहस्पतिवार को हिम्मतपुर नकायल, बागजाला के नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी रहा।
ईई अंचित रमन ने बताया कि दोनों नलकूपों को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। जल संस्थान की ओर से हर दिन 15 टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है, बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को कुसुमखेड़ा विकासनगर स्थित फेज-2 निवासी गिरीश भट्ट ने कहा कि उनकी कॉलोनी में दो माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। कहा कि उनकी कॉलोनी में 30 परिवार रहते हैं लेकिन गर्मी में अंतिम छोर तक पानी नहीं मिल रहा है। इधर दमुवाढूंगा जेके पुरम निवासी सतपाल और नवाबी रोड निवासी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 टैंकरों से दमुवाढूंगा, कुसुमखेड़ा, बच्चीनगर, हिम्मतपुर, इंदिरानगर, गौला गेट और बरेली रोड क्षेत्र में पानी बांटा गया है। इधर, जल संस्थान के शाह फार्म स्थित नलकूप का मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को जारी रहा। जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि छह टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में पानी बांटा गया है।
Haldwani
एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

asian legends league : एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीज़न को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस लीग का दूसरा सीजन 2 जून से शुरू होगा। जिसकी ट्रॉफी का अनावरण रूद्रपुर में किया गया।
Table of Contents
asian legends league का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू
एशियन लीजेंड्स लीग ने रुद्रपुर में अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों वाले बहुप्रतीक्षित सीज़न के लिए मंच तैयार हो गया है। बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न 2 जून से शुरू होगा।
रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण
एशियन लीजेंड्स लीग के ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में Thisara Perera, Asghar Afghan, Rishi Dhawan और Angelo Perera समेत कई प्रसिद्ध क्रिकेटर और अन्य नामी खिलाड़ी मौजूद रहे। थिसारा परेरा ने टूर्नामेंट के प्रति अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हमारा पिछला सीज़न बहुत अच्छा रहा था, और इतनी प्रतिस्पर्धी और सुव्यवस्थित लीग का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं आने वाले सीज़न के लिए भी सचमुच उत्साहित हूँ। क्रिकेट का स्तर, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और प्रशंसकों का जुनून इस लीग को खास बनाते हैं। हम इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं,”।
प्रशंसकों की ऊर्जा से मैदान पर पड़ता है फर्क
ऋषि धवन ने कहा कि “प्रशंसकों ने हमेशा हमारा ज़बरदस्त समर्थन किया है खासकर भारतीय टीम का और उस ऊर्जा से मैदान पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। उम्मीद है कि इस सीज़न में भी हमें वैसा ही प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहेगा। हम उन्हें गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेंगे”।

एशिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देना है उद्देश्य
आपको बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जिसमें एशिया के रिटायर्ड और अनुभवी क्रिकेटर खेलते हैं। इसका उद्देश्य एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर एक साथ लागा है। 2 जून से शुरू होने वाले इसके दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स सहित 6 टीमें भाग लेंगी।
Haldwani
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड

Haldwani News : सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में जन-जन की सरकार जन-जन की द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि
रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Uttarakhand4 hours agoDEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
big news10 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Dehradun9 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Cricket10 hours agoMI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026
big news8 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Breakingnews5 hours agoUttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार






































