Haldwani
हल्द्वानी के शनिबाजार क्षेत्र में एक महीने से पेयजल किल्लत, गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बुग्गियां खड़ी कर आजवाही की ठप।

हल्द्वानी – हल्द्वानी के शनिबाजार क्षेत्र में एक महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। इससे गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बुग्गियां खड़ी कर आजवाही ठप कर दी। महिलाओं के आवाजाही रोकने पर बनभूलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से महिलाओं का शांत कराया। इसके बाद महिलाएं सड़क से हटीं और आवाजाही सुचारु हुई। जल संस्थान ने समस्या हल कराने के लिए लाइन बिछाने के लिए कार्य शुरू करा दिया है।

शनिबाजार क्षेत्र में शकीला और नाजरा बेगम के नेतृत्व में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिबाजार रोड पर बुग्गियां लगाकर आवाजाही रोक दी। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों से बात की गई लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बनभूलपुरा पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को शांत कराया और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि इलाके में विभाग की ओर से दो टैंकरों से आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर जेई भुवन भट्ट की टीम की ओर से सर्वे किया गया है।
आरएस लोशाली, ईई, जल संस्थान हल्द्वानी ने कहा कि शनिबाजार इंदिरानगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को हल करने के लिए लटूरिया आश्रम से 30 मीटर पाइपलाइन बिछाकर आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है।
उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने सभी रोस्टरों को बंद करा दिया है। इसके बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आने-जाने की समस्या बरकरार है। बृहस्पतिवार को गौलापार, कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर और लालकुआं क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने की समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि रोस्टर को फिलहाल स्थगित कर दिया है। छोटे फॉल्ट दूर करने के चलते बिजली काटी गई।
सिंचाई विभाग और जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं। बृहस्पतिवार को खेड़ा का नलकूप खराब होने से ढाई हजार लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, नलकूप खंड की ओर से बृहस्पतिवार को हिम्मतपुर नकायल, बागजाला के नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी रहा।
ईई अंचित रमन ने बताया कि दोनों नलकूपों को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। जल संस्थान की ओर से हर दिन 15 टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है, बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को कुसुमखेड़ा विकासनगर स्थित फेज-2 निवासी गिरीश भट्ट ने कहा कि उनकी कॉलोनी में दो माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। कहा कि उनकी कॉलोनी में 30 परिवार रहते हैं लेकिन गर्मी में अंतिम छोर तक पानी नहीं मिल रहा है। इधर दमुवाढूंगा जेके पुरम निवासी सतपाल और नवाबी रोड निवासी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। एई रविंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 टैंकरों से दमुवाढूंगा, कुसुमखेड़ा, बच्चीनगर, हिम्मतपुर, इंदिरानगर, गौला गेट और बरेली रोड क्षेत्र में पानी बांटा गया है। इधर, जल संस्थान के शाह फार्म स्थित नलकूप का मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को जारी रहा। जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि छह टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में पानी बांटा गया है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Breakingnews19 hours agoबैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश
uttarakhand weather18 hours agoकल उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर
Dehradun41 minutes agoLower PCS Result जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल बने टॉपर, बिक्रांत सिंह को दूसरा स्थान





































