Uttarakhand
बाबा बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण कार्य हुआ शुरू, सिलक्यारा मोड़ की ओर बनाया जा रहा मंदिर, मजदूरों को दिया था आशीर्वाद।

उत्तरकाशी – सिलक्यारा टनल हादसे के छह माह बाद नवयुगा कंपनी की ओर बाबा बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। टनल के बाहर सिलक्यारा मोड़ की ओर यह मंदिर बनाया जा रहा है। हादसे के दौरान रेस्क्यू टीम ने भी बौखनाग देवता की डोली और पश्वा से अशीर्वाद लिया था।

नवंबर 2023 में सिलक्यारा टनल में भूस्खलन के कारण वहां पर 42 मजदूर अंदर फंस गए थे। उन 42 मजदूरों को निकालने के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के बाद विदेशी कंपनियों की मदद ली गई थी।
रेस्क्यू के दौरान जब मजदूरों को बाहर निकालने का कोई भी प्रयास सफल नहीं हो रहा था तो उस समय रेस्क्यू टीम में मौजूद कंपनियों सहित सरकारी मशीनरी और आस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञों ने बाबा बौखनाग की देवडोली और पश्वा से ऑपरेशन को सफल करने और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए आशीर्वाद लिया था।
बाबा बौखनाग के आशीर्वाद के बाद रेस्क्यू टीम ने 17 दिन बाद टनल के अंदर फंसे 41 मजूदरों को सुरक्षित बाहर निकाला था। बौखनाग देवता के पश्वा ने रेस्क्यू टीम को कहा था कि वह उनके मंदिर का निर्माण टनल के बाहर करें। वहीं हादसे के 6 माह बाद भी जब टनल का कार्य शुरू नहीं हो पाया तो अब नवयुगा कंपनी ने टनल के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है।
नवयुगा कंपनी के पीआरओ जीएल नाथ ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहां पर फाउंडेशन के साथ पिलर का कार्य चल रहा है। कंपनी का प्रयास है कि जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण पूरा हो सके।
Dehradun
घर पहुंचा मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

B.C Khanduri : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Table of Contents
घर पहुंचा मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर
पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया है। जहां अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे स्वर्गीय खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया।
सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान करने में स्वर्गीय खण्डूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यहित में अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है।
सीएम धामी ने परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना की व्यक्त
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी सहित अन्य परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश की अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
big news
भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Bhuvan Chandra Khanduri : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। उनके निधन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार, निर्धारित अवधि के दौरान राज्य में राजकीय शोक का पालन किया जाएगा।
इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित नियमों के अनुसार आधा झुका रहेगा। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Haridwar
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नर बाघ की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
Table of Contents
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए थे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। कुछ ही घंटों के भीतर टीम ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
जांच में सामने आई संदिग्ध कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र की है, जहां नियमित सर्च अभियान के दौरान टीम को जंगल में बाघ का शव मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव के पास एक मृत भैंस भी पाई गई। बाघ की खाल और दांत सुरक्षित थे लेकिन चारों पैर काटे गए थे।

वन विभाग की टीम ने शिकारी वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
जांच एजेंसियों को शक है कि बाघ को जहरीला चारा खिलाकर निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच के दौरान वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
- घर पहुंचा मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
- भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
- श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
- दमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…
- बीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
Cricket16 hours agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
Breakingnews15 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Dehradun12 hours agoबीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
big news13 hours agoआतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
Dehradun13 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
big news16 hours agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
big news10 hours agoभुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
Tech11 hours agoदमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…






































