Ramnagar
सुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश

Ramnagar News : रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले उनकी कार को रोककर उसके शीशे तोड़े और इसके बाद गोपाल अधिकारी के साथ मारपीट की। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौके के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रामनगर में सुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल सिंह अधिकारी अपनी कार संख्या UK 06 AW 7879 से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय से कोसी बैराज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनका पीछा किया और रास्ते में कार को रोक लिया।
आरोप है कि कार रुकते ही हमलावरों ने ईंट से वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद गोपाल अधिकारी पर पत्थर से हमला किया गया। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के दौरान फायरिंग किए जाने की भी चर्चा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोपाल अधिकारी को उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के दौरान फायरिंग किए जाने की भी चर्चा सामने आई है। हालांकि, इसकी अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कथित फायरिंग के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Ramnagar
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार

Ramnagar News : रामनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म
क्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न और उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पेट दर्द के बाद अस्पताल में हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को उनकी बेटी के पेट में अचानक तीव्र दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई।
19 साल का आरोपी गिरफ्तार
जब परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उससे दोस्ती की थी। कुछ समय पहले आरोपी उसे धोखे से अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद से ही किशोरी मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
आरोपी भेजा गया जेल
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
Ramnagar
घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला, बहू ने बचाई जान, हमले से इलाके में फैली दहशत

Ramnagar News : उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ के हमले से दहशत फैल गई। जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उनकी बहू की सतर्कता और हिम्मत के कारण बाघ पीछे हट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Table of Contents
घास काट रही महिला पर अचानक झपटा बाघ
रामनगर में घास काटने गई महिला पर घात लगाकर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत आने वाले कुनखेत क्षेत्र की है। रविवार सुबह करीब नौ बजे 65 वर्षीय बसंती देवी अपने परिवार की बहू के साथ बैली रिजॉर्ट के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकला बाघ अचानक उन पर झपट पड़ा और हमला कर दिया।
बहू ने जान पर खेलकर बचाई सास की जान
हमले में बसंती देवी के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख सुनते ही बहू ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों की आवाज सुनकर बाघ वहां से जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला की गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायल महिला को तत्काल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
वन विभाग ने घटना की जांच की शुरू
वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
Ramnagar
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

Ramnagar News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रामनगर के लखनपुर चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Table of Contents
दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन
रामनगर में आज प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की और घटना की निंदा की। संयुक्त संघर्ष समिति की सदस्य सरस्वती जोशी ने कहा कि लंबे समय से कुछ युवा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
उनके अनुसार प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया और बाद में 20 तारीख को आयोजित संसद मार्च के दौरान भी शांतिपूर्वक रैली निकाल रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
सरस्वती जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा ले रही है, जिसकी संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है।
सड़कों पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी युवाओं पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई तो रामनगर की जनता और अधिक संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
समिति की ओर से कहा गया कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो संबंधित जिम्मेदार लोगों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं की मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग की नीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
Pithoragarh21 hours agoबेटी के नामकरण की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदली, लाइनमैन की करंट लगने से मौत
Tehri Garhwal24 hours agoघनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव
Dehradun20 hours agoजन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, बच्चों का गीत सुन हुए भावुक
Haridwar37 minutes agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा





































