Haridwar
सीएम धामी ने हरिद्वार में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक।

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन में मिली तिथि के अनुसार ही दर्शन के लिए आयें श्रद्धालु
यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर बनें सहयोगी-मुख्यमंत्री
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में संचालित हो रहे चार धाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण हेतु पहुॅचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के प्रति उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री को अचानक से अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं के हित में यदि पंजीकरण काउण्टर बढ़ाये जाने की आवश्यकता हो तो जरूरत के हिसाब से काउण्टर बढ़ाये जाये, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय के साथ कूलर आदि की व्यवस्था की जाए, सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड न हो, यदि किसी भी श्रद्धालु के साथ फ्रॉड होता है तो फ्रॉड करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होती है। विगत दिनों चार धाम यात्रा के दौरान अधिक संख्या के कारण ऑफ लाइन पंजीकरण प्रक्रिया को कुछ समय के लिए बन्द किया गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा वाले जनपदों में श्रद्धालुओं की बढती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के लिये प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य एवं व्यवस्थाएं सामान्य रहने पर ऑफलाइन पंजीकरण संख्या को बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है की सभी श्रद्धालु धामों के दर्शन कर सकें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगमता से पूरी हो, तथा कोई परेशानी श्रद्धालुओं को न हो, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत जो भी व्यवस्थाएं की जानी होंगी, वह भी सुनिश्चित की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आयें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की लाईफ लाईन है। यह यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। जिस तेजी से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, हम सबका दायित्व है कि यात्रा को सुगम और सरल बनाने में सभी मिलकर सहयोगी बनें। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानन्द ने मुख्यमंत्री से चारधाम यात्रा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, एसएसपी प्रमेन्द डोबाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पर्यटन से जुड़े कारोबारी आदि उपस्थित थे।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Haridwar
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मिली अज्ञात लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी की बेटी और उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।
Table of Contents
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिला था। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका महिला विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि बेटी अपनी मां को मंदिर ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में लेकर गई। रास्ते में उसने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से महिला का गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया, लेकिन शव नहर में बहने के बजाय किनारे पर ही अटक गया।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
big news22 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee20 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews15 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket11 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
big news19 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Cricket12 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi
Pauri18 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात





































