Accident
विकासनगर क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास यमुना नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने पहुँचाया अस्पताल, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

देहरादून – आज दिनांक 08 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित मिली कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ओशो आश्रम के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, एसडीआरएफ टीम तुरंत घटना स्थल पर रवाना हुई…और सर्च अभियान शुरू कर युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जहा डॉक्टरों न युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ यहां आया हुआ था और नदी में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलकर अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय पश्चात उक्त युवक को अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
व्यक्ति का नाम:-* मृणाल S/O सुरेंद्र कुमार उम्र 19 वर्ष *निवासी :-* इंदिरापुरम दिल्ली गाजियाबाद।
Uttarkashi
उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कतार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना 29 मई 2026 की देर रात की है। डीसीआर उत्तरकाशी से मिली सूचना के अनुसार गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी और उजेली की टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।

भीषण हादसे में दो की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दे घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
घायलों का विवरण
- विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
- यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
- उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
- दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
- लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
- दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
- IRE-W vs WI-W Dream11 Team Tri Series 2026: आयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच की फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews
चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ल्वाणी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
मिली जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग देहरादून से देवाल के वाक गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ल्वाणी गांव के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF) की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर संकरी और जोखिमभरी हैं, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
Tehri Garhwal
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत

Tehri Accident : टिहरी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा
भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
डंपर गिरने से डिवाइडर भी टूटा, दो लोगों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे दो भारी कंक्रीट डिवाइडर भी टूटकर नीचे जा गिरे। दुर्भाग्यवश नीचे झोपड़ी में रह रही एक महिला उनकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Cricket19 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Dehradun23 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee22 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket42 minutes agoIRE-W vs WI-W Dream11 Team Tri Series 2026: आयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला मैच की फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI






































