Rudraprayag
केदारनाथ धाम में जापानी तकनीक से बन रहा सीवरेज प्लांट, केदारपुरी से निकलने वाले अपशिष्ट व गंदे पानी का होगा शोधन।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ व स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए 622 किलो लीटर प्रतिदिन शोधन क्षमता का सीवरेज प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। मास्टर प्लान से बनाए जा रहे इस एसटीपी में केदारपुरी से निकलने वाले अपशिष्ट व गंदे पानी का शोधन होगा। साथ ही गौरीकुंड में भी 222 और तिलवाड़ा में 100 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवरेज प्लांट बनाया जा रहा है।

जापानी तकनीक से बनने वाले इन प्लांट के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग और पेयजल निगम को सौंपी गई है। भारत सरकार के नमामि गंगे परियोजना के तहत वर्ष 2022 में केदारनाथ, गौरीकुंड और तिलवाड़ा में सीवरेज प्लांट का निर्माण हो रहा है।
केदारनाथ में बेस कैंप से कुछ आगे सीवरेज प्लांट का निर्माण आठ करोड़ की लागत से हो रहा है। मंदिर क्षेत्र से प्लांट तक करीब तीन किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिसमें केदारपुरी के सभी आवासीय व व्यवसायिक भवनों को जोड़ा जाएगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया सीवरेज प्लांट का कार्य 55 फीसदी हो चुका है।
दूसरी तरफ केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में 222 किलो लीटर प्रतिदिन शोधन क्षमता का सीवरेज प्लांट बन हा है। इस प्लांट के साथ-साथ यहां महिला व पुरुष शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। पूरे गौरीकुंड के व्यवसायिक व निजी भवनों को प्लांट से जोड़ने के लिए 500 मीटर सीवर लाइन बिछानी जा रही है, जिसका 90 फीसदी से अधिक काम हो चुका है।
इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा में 100 किलो लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जोरों पर चल रहा है। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के परियोजना निदेशक रवींद्र गंगाड़ी ने बताया कि गौरीकुंड और तिलवाड़ा में कुल 322 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवरेज प्लांट बनाया जा रहा है। इन दोनों प्लांट के निर्माण पर 23 करोड़ से अधिक खर्च होंगे। निर्माण के बाद अगले 15 वर्ष तक दोनों प्लांट की देखरेख की जिम्मेदारी भी कार्यदायी संस्था की होगी।
big news
केदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल

Rudraprayag News : केदारनाथ दर्शनों को आए एक यात्री की केदारनाथ धाम में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शव हेलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
केदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शनों को आए नियर जीटी बोर्ड जिला गोरवा सिटी बडोदरा गुजरात निवासी 59 वर्षीय दिलीप भाई मनु माली पुत्र नानी बाई माली की केदारनाथ में अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनो द्वारा किसी तरह से केदारनाथ अस्पताल ले जाएगा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल
मृतक श्रद्धालु के पुत्र नानू भाई माली ने स्वास्थ्य विभाग पर भी बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश हो गए। उन्होंने मेडिकल सहायता के फोन किया तो उन्हें आश्वासन तो मिला लेकिन डेढ़ घंटे तक वो पिता को अस्पताल नहीं पहुंचा पाए।
जिसके बाद को खुद पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है पिता की मौत के बाद उन्हें शव ले जाने के लिए भी भटकना पड़ा। दो घंटे तक पिता का शव धूप में पड़ा रहा लेकिन हेली से शव ले जाने की अनुमति नहीं मिली। उनकी बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

व्यवस्थाओं को बेहतर बताने वाले दावे हवा-हवाई
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बताने वाले स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दावे भी फेल होते दिखाई दे रहे हैं। ये यात्रा का पहला दिन था जबकि आने वाले समय में पूरे 6 माह यात्रा चलनी है। ऐसे में पहले ही दिन इस खबर के सामने आने के बाद से चारों ओर चर्चाएं हो रही हैं।
चारधाम यात्रा में चार दिनों में 3 यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा को शुरू हुए 4 दिन हो गए हैं। इन चार दिनों के भीतर ही जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें यमुनोत्री में दो और केदारनाथ में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। बता दें की चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
big news
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी

Tungnath Dham : केदारनाथ धाम के साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट आज भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
Table of Contents
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट
आज तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धाम के कपाट खुलते ही पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। 691 श्रद्धालु कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का किया स्वागत
तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने पर सीएम धामी नेे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आज पंच केदारों में प्रतिष्ठित श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए हैं।
चारधाम और पंच केदार यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत, अभिनंदन और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सभी की यात्रा सुखद, सुरक्षित और कल्याणकारी हो।
Cricket13 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news14 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
Cricket12 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news13 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news11 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee8 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
big news11 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun6 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न






































