Accident
पंजाबी यात्रियों की गाड़ी हुई थी खराब, टो करने के लिए मंगवाई क्रेन के कुछ ही दूरी पर ब्रेक फेल सीधे खाई में..कार अटक गयी पहाड़ी पर।

ऋषिकेश/देवप्रयाग – उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है। आज भी चार जिंदगी आ बाल-बाल बची। कोडियाला से आगे साकनीधार में ब्रेक फेल होने से क्रेन खाई में गिर गई और एक कार पहाड़ी पर अटकी गई। जिसमें चार जिदंगी अटक गई। सूचना पर एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी यात्रियों की गाड़ी खराब होने पर उन्होंने क्रेन मंगवाई। क्रेन ने कार को टो किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर क्रेन के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण क्रेन दो सौ मी. गहरी खाई में गिर गई। क्रेन से बंधी कार भी गिर कर पहाड़ी पर अटक गई।

दो व्यक्ति कार में और दो क्रेन में सवार थे। सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था l
घायलों का विवरण:
-परविंदर सिंह (20 ) पुत्र किशोर सिंह, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
-गुरजीत सिंह ( 31) पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
-संजय, (31 ) निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।
-जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), (31) निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Cricket11 hours agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11
Uttarakhand6 hours agoMussoorie Dehradun Road Update: पानी वाले बैंड के पास फिर भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित
Cricket6 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 2nd Test 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand2 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
Uttarakhand2 hours agoDehradun News: चीनी की बढ़ती कीमत और E20 पेट्रोल के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand1 hour agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand12 minutes agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Uttarakhand5 minutes agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा





































