Udham Singh Nagar
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, डीएम और एसएसपी को एक एक कॉफी टेबल बुक बनाने के दिए निर्देश।

पंतनगर/ रुद्रपुर – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने जनपद भ्रमण के दौरान जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित तराई अतिथि गृह में देर साय: जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभिनव कार्यों एवं चुनौतियों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार विभिन्न केंद्र एवं राजकीय योजनाओं के माध्यम से सम्पूर्ण जनपद को लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजूल भूमि पर लाभार्थियों को मालिकाना हक देने हेतु उन्हें “सरकार आपके द्वार” योजना के अंतर्गत प्रशासन द्वारा उनके घर घर जाकर सुविधाएं प्रदान की गई, जिस पर राज्यपाल ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी. सी. ने विस्तार से जनपद की पुलिस क्रिया कलापों का विवरण दिया। डॉ मंजूनाथ टी सी ने बताया कि जनपद में बढ़ते अपराधों को रोकने के सीसीटीवी नेटवर्क का जाल विस्तृत रूप से फैलाया गया है, और जिसकी निगरानी केंद्रीयकृत माध्यम से की जा रही है। उन्होंने जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उधम सिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है एवं साथ ही यह जनपद उत्तर प्रदेश राज्य के पांच जनपदों के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानसखंड मंदिर माला परियोजना आकार ले रही है, उस से आने वाले समय में उधम सिंह नगर में भी श्रद्धालुओं और यात्रियों की आमद निश्चित रूप से बढ़ेगी। राज्यपाल ने कहा कि अभी से ही जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए आधारभूत संरंचाओं के विकास को बढ़ावा देने की ओर ध्यान देना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से हेलीपैड निर्माण जैसे कार्यों को संपन्न कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंतनगर हवाई अड्डा, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है, केंद्र सरकार की इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र में ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा अपितु साथ ही औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व कुछ वैश्विक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसमें तापमान की बढ़ोतरी, भूमिगत जल का गिरना, वनाग्नि और आधुनिक शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं अहम हैं। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार उधम सिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा यह सभी कार्य किए गए हैं, तो यह भी आवश्यक है कि इसको सही माध्यम में उल्लेखित किया जाए साथ ही इन कार्यों का उचित प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए, इस हेतु राज्यपाल ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक एक कॉफी टेबल बुक बनाने के भी निर्देश दिए, जिस से उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी अन्य जिलों को भी प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टीसी, सीडीओ मनीष कुमार सहित जनपद के सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त, जल संस्थान एवं पेयजल निगम के महाप्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सहित जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Udham Singh Nagar
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jaspur News : जसपुर में देर रात एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर यूनिट को दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Table of Contents
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
जसपुर में लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड स्थित कुमायूं ट्रक यूनियन जसपुर कार्यालय के बराबर में हासिम पुत्र अतीक अहमद की टायर रिपेयरिंग पंचर की दुकान है। जिसमें रविवार देर रात करीब को 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दी। जिस पर अग्निशमन प्रभारी अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हौज रील, मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया।
आग से भारी नुकसान की आशंका
दुकान के भीतर टायर, गैस सिलिंडर व गैस कंप्रेशर था जिसके फटने की संभावना थी इसके लिए एक हौज फैलाकर फोम का प्रयोग किया गया। आग को विकराल रूप धारण करते देख तुरन्त सहोता पेपर मिल के फायर टेंडर बुलाकर सहायता ली गई।
आग पर घंटों भारी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के नुकसान की कीमत का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rudrapur News : उत्तराखंड में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस के हाथों नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तीन करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर की तलाश कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस को लंबे समय से थी।

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली के रूप में हुई थी। आरोपी से बरामद एक किलो 33 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कुमाऊं का सबसे बड़ा हेरोइन सप्लायर है मामू
पुलिस का कहना है कि गरिफ्तार आरोपी सहनवाज उर्फ मामू रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊं के सबसे बड़े तस्करों में से एक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली के रहने वाले भैया नामक एक शख्स से खरीदी थी। जिसे वो हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने वाला था।
big news
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Khatima News : खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर
खटीमा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके से फरार है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह बाइक से झनकट से अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
घटना के बाद से ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे। जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उन्हीं के साथ मजदूरी का काम करता था। इसीलिए तीनों साथ काम पर आते-जाते थे। हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Breakingnews10 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews10 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket11 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Breakingnews5 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Dehradun9 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Cricket7 hours agoIND vs USA प्री-मैच प्रीव्यू : टी20 वर्ल्ड कप 2026 (07-02-2026)
Cricket6 hours agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…




































