Breakingnews
किसानों ने बाजपुर यूपी उत्तरखंड बॉर्डर पर ट्रेक्टर ट्रेलियों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन, WTO के पुतले की निकाली शव यात्रा।

बाजपुर – पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाला हुआ है जिसको लेकर किसानों के सभी संगठन केंद्र सरकार से मुखर दिखाई दें रहें हैं। इस आंदोलन में उत्तराखंड भी पीछे नहीं रहा है जिसमें सयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर WTO के विरोध में उधम सिंह नगर के बाजपुर यूपी उत्तरखंड बॉर्डर पर ट्रेक्टर ट्रेलियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्टेट हाइवे के किनारे WTO के पुतले के साथ धरने पर बैठे गए। प्रदर्शन के दौरान लंगर की भी व्यवस्था की गयी है। इस दौरान किसान केंद्र सरकार से खासा मुखर दिखाई दिए हैं।
आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि 26 से 29 फरवरी तक अबू धाबी में होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में खेती को बाहर रखने। भारत की खाद्य सुरक्षा और मूल्य समर्थन कार्यक्रम डब्ल्यूटीओ में बार-बार विवादों का विषय रहा है। जिसको लेकर देश भर में आज सयुक्त किसान मोर्चा WTO का विरोध कर रहा है। उनकी साफ तौर पर मांग है कि WTO से भारत बाहर हो। जनपद के किसान सुबह 11 बजे से पहले अपने अपने ट्रेक्टर ट्राली लेकर किसान यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुँच गए दिल्ली तरफ मुँह कर अपने अपने ट्रेक्टर को लम्बी कतार में खड़ा कर दिया। जिसके बाद किसानों ने ट्रेक्टरों की लम्बी लाइन लगा कर जोर दार प्रदर्शन किया।
इसी बीच किसान हाइवे के किनारे घंटो धरने पर बैठ गए। किसानों ने WTO का पुतला बना उसके साथ पहले प्रदर्शन किया जिसके बाद उसके पुतले की शव यात्रा निकाल कर आग के हवाले कर दिया। किसानों की केंद्र सरकार से मांग है की केंद्र सरकार WTO से अपना नाता तोड़ ले क्यों की ये सस्था हमेशा किसानों के विरोध में चलती है। दरअसल, प्रमुख कृषि निर्यातक देशों ने 2034 के आखिर तक खेती को समर्थन देने के लिए WTO सदस्यों के अधिकारों के वैश्विक स्तर पर 50% कटौती का प्रस्ताव दिया है। जिसको लेकर किसान WTO से नाराज दिखाई दें रहें हैं।
इस दौरान किसानों ने कहा कि आज WTO की बैठक है जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री हिस्सा लेने पहुंचे है। किसानों की मांग है की भारत WTO से बाहर हो क्योंकि प्रमुख कृषि निर्यातक देशों ने 2034 के आखिर तक खेती को समर्थन देने के लिए WTO सदस्यों के अधिकारों के वैश्विक स्तर पर 50% कटौती का प्रस्ताव दिया है। जिसको लेकर किसान WTO से नाराज दिखाई दें रहें। जिसके विरोध में किसानों ने WTO के पुतले की शव यात्रा निकाली बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया।
Breakingnews
सड़क नहीं, सिर्फ वादे — चमोली के गांवों की पुकार
Breakingnews
धान की रोपाई करते दिखे सीएम धामी, खेतों में जताया किसानों को सम्मान
Breakingnews
धामी सरकार के 4 साल पूरे

उत्तराखंड में चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा कर ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया।
सीएम ने कहा — “मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था, उस कठिन समय में मुझे जिम्मेदारी मिली। हमने महिला समूहों के उत्पादों को बाज़ार दिलाने के लिए 1000 करोड़ का पैकेज दिया।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू करने को उपलब्धि बताया, जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियाँ मिलीं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…