Dehradun
राजधानी दून में सड़कों का बुरा हाल, शुरूआती मानसून ने खोली सरकार और सिस्टम की पोल, आमजनता बेहाल व्यापार चौपट !

देहरादून – देहरादून में स्मार्ट सिटी और एडीबी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से लोग खासे परेशान हैं। लोगों को आवाजाही में तो दिक्कतों का सामना करना पड़ ही रहा है। इसके साथ ही व्यवसायी पर भी खास असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं जलभराव की स्थिति में लोगों के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के भीतर मालवा तक घुस रहा है। यह सड़कें बन भी गई तो एक बार फिर खुदेगी। ऐसे में सरकार से लेकर विभागीय मंत्री व जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाने लाजमी हैं।

उत्तराखंड में हर साल लोग आपदा का दंश तो झेलते ही हैं इस के साथ ही मंत्रियों, अधिकारियों व सरकार के नुमाइंदों के नॉन विजन प्लान के भी खास शिकार होते हैं। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि देहरादून में स्मार्ट सिटी व एडीबी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से लोग बहुत परेशान हैं। व्यवसाय पर तो असर पड़ ही रहा है इसके साथ ही आवाजाही में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

30 जून तक निर्माण कार्य पूरे किए जाने थे लेकिन वह भी सिर्फ बयानों में ही सिमट कर रह गया। उधर मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है इधर दूनवासी चिंता में पड़ गए हैं।

स्मार्ट सिटी के तहत 1200 करोड़ से ज्यादा का काम हुआ लेकिन, शहर स्मार्ट नहीं बन पाया मानसून की पहली बारिश ने ही सड़कों को नदियों और तालाबों में तब्दील कर दिया, ऐसे में इतना पैसा खर्च होने के बावजूद यह स्थिति क्यों आई। क्या यह विभागीय मंत्री व जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से स्मार्ट सिटी का कोई बेहतर प्लान नहीं बना पाए या फिर पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

क्या इस मामले को लेकर कोई जांच होगी कि आखिर इतने पैसे से शहर स्मार्ट क्यों नहीं बन पाया। क्या यह पूरे पैसे धरातल पर लगे या फिर इसमें भी बंदर बांट हुई, यह एक बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि जवाब देह सब गायब हो चुके हैं। जिससे वह परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

देहरादून के बंजारा वाला, केदारपुर शिवम विहार, मोथरोवाला, पथरी बाग, सहारनपुर चौक, हरिद्वार बायपास, ब्राह्मण वाला, शास्त्री नगर, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, रायपुर क्षेत्र, रायपुर क्षेत्र, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र, शांति विहार चौक, आम वाला, तपोवन कई स्थान है जहां पर यह निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिससे लोग न केवल परेशान हो रहे हैं बल्कि चिंतित भी है। मानसून से पहले जहां यह काम पूरी की जाने थे तो वही उन स्थानों को भी बेहतर किया जाना था जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन इस पर जिम्मेदार आंख मूंद कर बैठे हैं। ऐसे में जहां-जहां पर काम चल रहे हैं वहां वहां पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
2025 तक यह निर्माण कार्य पूरे कर भी लिए गए तो देहरादून की सड़क ड्रेनेज प्लान को लेकर फिर से को दी जाएगी और लोग इसी तरह आगामी भी परेशान रहेंगे। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्वराज एक्सप्रेस के सवाल पर कुछ दिन पूर्व भाजपा के धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि पूरे देहरादून के लिए ड्रेनेज प्लान सिस्टम लाया जा रहा है। जो पूरे 2 हजार करोड़ का है।
उधर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों के रवैया पर कांग्रेस भी लगातार सवाल उठाती हुई नजर आ रही है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि मानसून से पहले जो तैयारी की जानी थी वह पूरी नहीं की गई जिसका खामियाजा अब लोग भुगत रहे हैं।

उधर भाजपा कह रही है की काम चल रहे हैं लेकिन उनकी निगरानी के लिए विभागीय मंत्री लगातार निर्देश दे रहे हैं और अधिकारी मौका मुआयना कर रहे हैं।

2025 तक निर्माण कार्य पूरे हो पाएंगे या नहीं इस पर भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, यदि यह काम पूरे हो भी गए तो देहरादून की सड़कें ड्रेनेज प्लान के नाम पर फिर खोदी जाएगी। ऐसे में हमारा यह बड़ा सवाल है कि क्या बजट खपाने के लिए काम किया जाता है या फिर हमारे पास विजनरी लीडर या अधिकारी नहीं है। ऐसे में देखना यह होगा कि देहरादून वासी कब तक सरकार व अधिकारियों की नाकामी से पीछा छुड़ाएंगे।
Dehradun
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट

Dehradun Temperature : देहरादून में गर्मी से हाल बेहाल, फिलहाल नहीं हैं राहत के आसार
Dehradun Temperature : राजधानी देहरादून में इस बार गर्मी कहर ढा रही है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ना सिर्फ देहरादूनबल्कि प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Table of Contents
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
राजधानी देहरादून में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। यह इस मौसम के सामान्य स्तर से अधिक माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही लू भी लोगों को परेशान कर सकती है।
लू के कारण लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यह 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक रहते हुए 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह गर्मी का असर देखने को मिला।
गर्मी में रखें अपना खास ख्याल
बता दें कि हमारी बॉडी 30 से 35 डिग्री गर्मी बर्दाश्त कर सकती है। इससे ऊपर 40 से 42 डिग्री गर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। हीट वेव के चलते लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिसके चलते डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।
जिसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, होता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए। दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक खुद और अपने बच्चों को घर से न निकलने दें। इमरजेंसी के चलते सर को ढक कर चले और तरल पदार्थ का उपयोग समय-समय पर करते रहें।
Breakingnews
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Dehradun News : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैनेसिया अस्पताल परिसर में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच अचानक हलचल और चिंता की स्थिति पैदा हो गई।

आग में झुलसने से एक महिला की मौत
घटना के दौरान अस्पताल के आईसीयू में कई मरीज भर्ती थे। परिसर में धुआं फैलने के बाद अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
इस दौरान आग और धुएं के प्रभाव से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए दूसरे चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Dehradun
पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बीजेपी मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन

Dehradun News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuwan Chandra Khanduri का अंतिम संस्कार आज 20 मई को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इससे पहले सुबह 11 बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
Table of Contents
पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसी के तहत आज अंत्येष्टि के दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
लंबे समय से बीमार चल रहे थे पूर्व सीएम बीसी खंडूरी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 19 मई को देहरादून में निधन हो गया। 91 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेशभर में शोक की भावना देखी गई।

देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि
उनके निधन पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति Droupadi Murmu, प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah सहित कई नेताओं ने उन्हें याद किया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Cricket15 hours agoGT vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 66 के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Breakingnews15 hours agoदेहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Cricket14 hours agoGurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Dehradun17 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बीजेपी मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन
Breakingnews16 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू
Haridwar14 hours agoखड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Lifestyle11 hours agoउत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
Dehradun9 hours agoदेहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट





































