Udham Singh Nagar
रुद्रपुर: प्रशासन की संयुक्त टीम ने 250 से अधिक लोगों को दिया नोटिस, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश।

रुद्रपुर – रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में तीन कालोनियों के बाशिंदों को नगर निगम और सिंचाई विभाग की ओर से नाले की जमीन खाली करने के नोटिस से खलबली मची है। कांग्रेस नेताओं ने मोहल्ले के लोगों से मिलकर आशियाने बचाने के लिए पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।

क्षेत्र की कृष्णा काॅलोनी, नारायण काॅलोनी और गड्ढा कालोनी में दो दिनों से जिला प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने सर्वे के बाद 250 से अधिक लोगों को नोटिस दिए हैं। इसमें नाले के दोनों तरफ 20-20 मीटर जगह पर किए गए निर्माण को हटाने को कहा गया है। क्याेंकि उस दायरे में बड़ी संख्या में लोगों के पक्के घर आ रहे हैं और नोटिस से उनकी नींद उड़ी है। रविवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने मोहल्लों के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस नाले से निर्माण हटाने की बात कही जा रही है, वो किसी नदी या नहर से कनेक्ट नहीं है।
लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला है। कहा कि नगर निगम की ओर से कोई मानक तय नहीं है। कहीं 20 मीटर तो कहीं 40 मीटर पर लाल निशान लगाकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। कहा कि भाजपा राज में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस गरीबों को उजाड़ने से बचाने के लिए किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। सड़क से लेकर अदालत तक जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी।
वहां पर रामधारी गंगवार, सतीश कुमार, ओमप्रकाश गंगवार, मनीष यादव, शीशपाल, राहुल शर्मा, अनिता देवी और शशि आदि मौजूद रहे। इधर सिंचाई विभाग के ईई प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम नदी, नालों का निरीक्षण कर चिन्ह्ति अतिक्रमण को हटाने के नोटिस दे रही है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, दो आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur News : रुद्रपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब किया है। दो शातिरों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 4 करोड़ 54 लाख के नोट बरामद किए गए हैं।
Table of Contents
रुद्रपुर में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब
उत्तराखंड में अपराध और आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये के असली और नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
“चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” के रखे गए थे नोट
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया” लिखे नकली नोट रखे गए थे। इस तरीके का इस्तेमाल लोगों को धोखा देकर नकली नोट खपाने के लिए किया जा रहा था।

दोनों शातिर आम लोगों को ठगने की रच रहे थे साजिश
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली गदरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दो लोगों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असली और नकली नोट बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर लोगों को ठगने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Udham Singh Nagar
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन

Jaspur News : दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के विरुद्ध क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हल्की हो या भारी पांच रुपये सवारी नारे के साथ इस बार एक और नए अंदाज घोड़ा-बुग्गियों के साथ नगर की सड़कों पर उतरे।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान
कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने देश की भाजपा सरकार को घेरते हुए एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। ये विशाल आक्रोश रैली नगर के गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई जो ठाकुर मंदिर चौराहा से गुजरकर कोतवाली के रास्ते सुभाष चौक पहुंची। इस दौरान सरकार के खिलाफ बढ़ रही महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जसपुर उपजिलाधिकारी राहुल शाह की गैर मौजूदगी में जसपुर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही। जिसके लिए विधायक ने राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि आज उनके द्वारा महंगाई के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया है। सन 2014 में भाजपा की सरकार आई थी तब उसने वादा किया था हम पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ने देंगे ,रुपए की कीमत नहीं घटने देंगे। उन्होंने इसी के साथ सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए बताया कि आज पेट्रोल के दाम 100 के पार है आज आपने मात्र 12 साल में 40 रुपए के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं।
जब सन 2014 में मनमोहन की सरकार थी, उस समय पेट्रोल के दाम 60 रुपए थे। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज खाद लाइन में मिल रही है गैस लाइन में मिल रही, जबकि आपने वादा किया था की बिना हवाई वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। लेकिन आज आपने तो जनता के पैरों की हवाई चप्पल ही छीन ली तो वही कहां से हवाई यात्रा करेगा।
- हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
- 15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
- प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
- NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Uttarakhand
नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है, जो आज भी हर भारतीय को ऊर्जा और गौरव से भर देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने थारू समाज की परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली को उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, वन धन योजना, जनजातीय विकास मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी जनजातीय समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल आवास योजना के अंतर्गत आय सीमा को व्यावहारिक बनाया गया है तथा आवास निर्माण सहायता बढ़ाई गई है। उधम सिंह नगर में इस योजना के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से भी बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से आश्रम पद्धति विद्यालयों, छात्रावासों और आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि बाजपुर में 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। गदरपुर में 100 बेड का छात्रावास भी बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को 1 करोड़ रुपये से अधिक की चक्रीय निधि और 8 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने समाज को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए सरकार हर स्तर पर कार्य करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
Breakingnews10 hours agoप्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
Haldwani9 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत
Nainital6 hours ago15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन




































