Dehradun
कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे हमें कभी भुला नही सकते: राज्यपाल गुरमीत सिंह।

देहरादून – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चीड़बाग, देहरादून में शौर्य स्थल स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वाेच्च बलिदान को याद किया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जिन वीर जवानों ने अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए आज उन्हें नमन और श्रद्धांजलि प्रदान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व कारगिल में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी हमारी सेना ने अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर जो विजय हासिल की थी उस पर हम सभी को गर्व है। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे हमें कभी भुलाना नहीं चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि इस विजय में सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के जांबाजों का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी व शौर्य का परचम लहराया। कारगिल दिवस एक ऐसा दिन है जिसे हम कभी भूल नहीं सकते, यह दिवस हमें कठिन चुनौतियों में तैयार रहने के लिए भी प्रेरित करता है। कारगिल के वीर जवानों की वीर गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र प्रेम व देश भक्ति की प्रेरणा देती है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम वीर जवानों के परिवारों, वीरांगनाओं और युद्ध में घायल हुए जवानों की हर संभव मदद करें, यही उन शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने शौर्य स्थल में पूर्व सैनिक और एनसीसी के कैडेट्स से भी मुलाकात की।
इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आर प्रेम राज के साथ-साथ नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, जेसीओ और देहरादून स्टेशन के सैनिक भी शामिल हुए। तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक और एनसीसी कैडेट भी मौजूद थे, जिन्होंने कारगिल के नायकों की विरासत के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता दिखाई।
Uttarakhand
वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार अनुपम त्रिवेदी के आवास पर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की
देहरादून (Dehradun): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ प्रकट कीं।
पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री धामी ने देहराखास स्थित THDC, पथरी बाग में अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दुःखद क्षति को अपूरणीय बताते हुए कहा कि ऐसी घड़ी में धैर्य और आपसी सहयोग ही सबसे बड़ा संबल होता है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पहुंचे। दोनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं.
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Dehradun
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित, सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके महान विचारों, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है।
Table of Contents
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित
संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लिया गया ये निर्णय न केवल अत्यंत सराहनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानव मात्र के सम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज़ उठाकर एक समतामूलक समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की, जो आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों और संतों के विचारों को सम्मान देने की परंपरा निरंतर सशक्त हो रही है।
आदमपुर हवाई अड्डे को संत गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जोड़ना, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संत रविदास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज समरसता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand20 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
National23 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Uttarakhand21 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Business2 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Cricket4 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Uttarakhand20 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव






































