Haridwar
कांवड़ मेले के आखरी दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, 4.4 करोड़ पहुंचे कावड़िये, आज होगा शिवालयों में जलाभिषेक।

हरिद्वार – बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं।

प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक होगा। बृहस्पतिवार की शाम तक छह बजे धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।
इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे। बृहस्पतिवार की रात से आसपास के जनपदों के यात्री गंगाजल भरकर रवाना होते रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं। कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।
इन सालों में इतने कांवड़िये पहुंचे
2015-1 करोड़ 95 लाख
2016-2 करोड़ 20 लाख
2017-3 करोड़ 70 लाख
2018-3 करोड़ 77 लाख
2019-3 करोड़ 30 लाख
2020-कोरोना के कारण स्थगित
2021-कोरोना के कारण स्थगित
2022-3 करोड़ 79 लाख
2023-4 करोड़ 07 लाख
big news
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साधु बाबा की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित दीनदयाल पार्किंग के पास एक साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने दिन के समय ही बाबा पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

आरोपी और बाबा के बीच हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (21 अप्रैल) दोपहर के समय कुलदीप नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि दीनदयाल पार्किंग के अंडरपास के ऊपर, दोनों हाईवे के बीच पीपल के पेड़ के पास रहने वाले एक बाबा के साथ एक नेपाली मूल का व्यक्ति मारपीट कर रहा है। बताया गया कि हमले के दौरान बाबा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही दरोगा नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 40–45 वर्ष आयु के अज्ञात बाबा घायल अवस्था में मिले, जिनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण

Haridwar News : बिहार की तरह ही उत्तराखंड में मखाना की खेती की शुरूआत हो गई है। हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार जिले के लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत
हरिद्वार जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर मखाना का रोपण किया और किसानों को इस फसल की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई पहल
बता दें कि ये पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। जिसे बिहार की एक संस्था पहली बार उत्तराखण्ड में लेकर आई है। इससे स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय बढ़ाने के नए विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही काम
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद देश के 11 राज्यों में इस क्षेत्र के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 से 2030-31 तक 476 करोड़ रुपये की योजना के तहत अनुसंधान, बेहतर बीज, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मखाना योजना के लिए उत्तराखण्ड को केंद्र से मिले 50 लाख
कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि इस योजना के तहत उत्तराखण्ड को 50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है, जिसके जरिए कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण, सेमिनार और प्रदर्शन प्लॉट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 143.16 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है, जिससे मखाना उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को बागवानी हब बनाने के उद्देश्य से सेब, मोटे अनाज, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Cricket15 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag15 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news17 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
big news14 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand11 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news17 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news10 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh13 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?






































