Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में लोक गीतकार नरेन्द्र सिंह नेगी ने की शिष्टाचार भेंट।

Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। कल देहरादून जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून में कल भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Dehradun
हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप

Dehradun ED Raid : देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन की आशंका में ईडी ने देहरादून समेत ऋषिकेश में भी कई संस्थानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन की आशंका में देहरादून, ऋषिकेश और दिल्ली में कई मनी चेंजिंग संस्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई।
FFMC से जुड़ी कुछ संस्थाओं पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
ईडी के अनुसार, जांच में लाइसेंसधारी फुल-फ्लेज्ड मनी चेंजर्स (FFMC) और उनसे जुड़ी कुछ संस्थाओं पर आरबीआई के नियमों और फेमा प्रावधानों के उल्लंघन का संदेह है। आरोप है कि बिना आवश्यक केवाईसी और निर्धारित दस्तावेजी प्रक्रिया का पालन किए विदेशी मुद्रा का लेनदेन किया जा रहा था।

तलाशी के दौरान 54.58 लाख रूपए हुए बरामद
तलाशी के दौरान ईडी ने करीब 54.58 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, 33.98 लाख रुपये की भारतीय नकदी, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 88 लाख रुपये बताया गया है। मामले की जांच जारी है।
big news
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

Dehradun Police Transfer : देहरादून पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 33 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।
देहरादून पुलिस में 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले
जारी आदेश के अनुसार पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यस्थलों से हटाकर विभिन्न थानों, चौकियों और अन्य इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
| क्रमांक | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती / जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | निरीक्षक राकेश कठैत | पुलिस लाइन | प्रभारी एएचटीयू |
| 2 | निरीक्षक प्रमोद उनियाल | पुलिस लाइन | प्रभारी वीवीआईपी सेल |
| 3 | निरीक्षक अरविंद कुमार | थानाध्यक्ष कालसी | प्रभारी सिटीजन सेल |
| 4 | उपनिरीक्षक विवेक राठी | चौकी प्रभारी आईडीपीएल, ऋषिकेश | थानाध्यक्ष कालसी |
| 5 | उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी | थानाध्यक्ष त्यूणी | चौकी प्रभारी आराघर, थाना डालनवाला |
| 6 | उपनिरीक्षक कुलदीप शाह | कोतवाली नगर | थानाध्यक्ष त्यूणी |
| 7 | उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल | चौकी प्रभारी आराघर, थाना डालनवाला | थाना राजपुर |
| 8 | उपनिरीक्षक अमित कुमार | थाना नेहरू कॉलोनी | चौकी प्रभारी आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश |
| 9 | उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह | थाना प्रेमनगर | चौकी प्रभारी डाकपत्थर, थाना विकासनगर |
| 10 | उपनिरीक्षक संदीप पवार | चौकी प्रभारी डाकपत्थर, थाना विकासनगर | चौकी प्रभारी सहिया, थाना कालसी |
| 11 | उपनिरीक्षक नीरज कठैत | चौकी प्रभारी सहिया, थाना कालसी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना कालसी |
कई थानों के प्रभारी भी बदले
तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ-साथ विवेचना शाखा में कार्यरत अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई पोस्टिंग दी गई है।
| क्रमांक | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती / जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | उपनिरीक्षक प्रवेश रावत | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना राजपुर | चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर |
| 2 | उपनिरीक्षक संदीप कुमार | चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी | चौकी प्रभारी धारा, थाना कोतवाली नगर |
| 3 | उपनिरीक्षक अमन चड्ढा | चौकी प्रभारी आशारोड़ी, थाना क्लेमेनटाउन | थाना कोतवाली नगर |
| 4 | उपनिरीक्षक रवि प्रसाद | थाना कोतवाली नगर | चौकी प्रभारी आशारोड़ी, थाना क्लेमेनटाउन |
| 5 | उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रानीपोखरी | चौकी प्रभारी फवारा चौक, थाना नेहरू कॉलोनी |
| 6 | उपनिरीक्षक बलदीप सिंह | थाना रानीपोखरी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रानीपोखरी |
| 7 | उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित | चौकी प्रभारी फवारा चौक, थाना नेहरू कॉलोनी | एसओजी नगर |
| 8 | उपनिरीक्षक मनोहर नेगी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायवाला | थाना प्रेमनगर |
| 9 | उपनिरीक्षक नवीन जोशी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायपुर | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना ऋषिकेश |
| 10 | उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना ऋषिकेश | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायपुर |
| 11 | उपनिरीक्षक संजय रावत | चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायवाला |
| 12 | उपनिरीक्षक दिनेश राणा | थाना ऋषिकेश | थाना मसूरी |
| 13 | उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह | थाना डोईवाला | चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला |
| 14 | उपनिरीक्षक कविंद्र राणा | चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला | थाना डोईवाला |
| 15 | महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत | थाना पटेल नगर | चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी |
| 16 | महिला उपनिरीक्षक शिखा | पुलिस लाइन | थाना पटेल नगर |
| 17 | महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री | पुलिस लाइन | थाना रायपुर |
| 18 | महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे | पुलिस लाइन | थाना नेहरू कॉलोनी |
| 19 | महिला उपनिरीक्षक तनुज शर्मा | थाना पटेल नगर | थाना क्लेमेनटाउन |
| 20 | महिला उपनिरीक्षक ज्योति | थाना राजपुर | थाना सहसपुर |
| 21 | महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट | थाना सहसपुर | थाना डोईवाला |
| 22 | महिला उपनिरीक्षक दीप्ति | एसआईएस शाखा | थाना वसंत विहार |
Cricket23 hours agoENG vs IND Dream11 Team Today 4th T20i: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team
Haridwar21 hours agoभारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
Dehradun21 hours agoहवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
big news23 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले
Delhi16 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
Ramnagar18 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
uttarakhand weather4 minutes agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद





































