Crime
पत्नी ने पति की हत्या: चार सालों से आखों में झोंक रही थी धूल, प्रेमी संग इस हाल में पकड़ा तो ली जान।

हापुड़ – हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। संदिग्ध हालत में देख लेने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इमरान को पीट- पीटकर मौत के घाट उत्तार दिया। मृतका के पांच साल के मासूम बेटे ने पुलिस को बताया कि अम्मी रुखसार ने अब्बू के पैर दबाए और चाचा समीर ने अब्बू की छाती पर मुक्के बरसाए। इसके बाद उन्हें चारपाई पर लिटा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला और युवक के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गांव छपकौली निवासी इमरान (32) गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान नहीं हैं।
Breakingnews
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने कमरे में ही थे। जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा कर रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सोहेल फर्श पर पड़ा था और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews24 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
big news22 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Breakingnews18 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त
Breakingnews22 minutes agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
big news1 hour agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Cricket7 minutes agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI






































