Dehradun
उत्तराखंड: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ED ऑफिस, पखरों रेंज घोटाले मामले में होगी पूछताछ !

देहरादून – पाखरो रेंज घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज ईडी ऑफिस पहुंचे। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन कुछ अधिकारियों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था।

विजिलेंस ने पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापे मारे थे। बताया गया था कि यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई।
विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए थे। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया। गत फरवरी 2024 में ईडी ने भी हरक सिंह रावत के घर और इससे जुड़े कुछ अधिकारियों के घरों पर छापे मारे थे। हरक सिंह के यहां से कुछ भी बरामद होने की सूचना नहीं थी। जबकि, एक अधिकारी के घर से कैश व अन्य सामान बरामद हुआ था। ईडी ने बारी-बारी से सभी अधिकारियों और नेताओं से पूछताछ की थी। ईडी ने हरक सिंह रावत को फिर से नोटिस भेजकर सोमवार को पेश होने के लिए कहा था, जिसे बाद वह आज फिर ईडी ऑफिस पहुंचे।
Dehradun
देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में स्टूडेंट्स के बीच गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
PREMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. जहाँ पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गाँव में कुछ छात्रों के बीच आपसी मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृत्यु के प्रकरण में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं. जिन पर अब आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बिंदु
प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद युवक को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे. जहाँ पर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया.
पढ़ें ये भी_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
प्रेमनगर अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से दून अस्पताल लाया गया, इसी दौरान घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे. दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा है, वहीँ परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में BNS की धाराओं 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) में मामला दर्ज किया गया है.
मृतक छात्र की पहचान
- दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी, उम्र – 22 वर्ष, ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून
कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में पता चल कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र है. छात्रों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें ये भी_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान
- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
big news23 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Uttarakhand19 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
Dehradun24 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun18 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun22 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
big news24 hours agoधाकड़ धामी का चार साल का कार्यकाल बेमिसाल, UCC से लेकर सशक्त भू-कानून तक लिए ये बड़े फैसले
Uttarakhand20 hours agoDEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने






































