Uttarakhand
गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने का समय नजदीक, जानिए तिथि…

उत्तरकाशी – गंगोत्री धाम धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। गंगा की विग्रह डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी।
तीन नवंबर को गंगा की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। उसके बाद छह माह तक गंगा जी के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।
#GangotriDham, #GangaProcession, #WinterClosure, #AbhijitMuhurat, #MukhbaVillage, #uttarakashi, #uttarakhand
Haldwani
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप

Haldwani News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घी के बाद अब दूध-पनीर की जांच की जा रही है।
Table of Contents
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!
इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है।
इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर में बैन हुई कंपनी के घी के नमूने भी लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह ने मिलावटखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है की दूध और उससे बने उत्पादों में किसी भी स्तर की मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई बड़ा नामी ब्रांड हो या स्थानीय छोटा दुकानदार, सिंथेटिक प्रोडक्ट पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक पौष्टिक, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है फिलहाल सभी लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही दोषी संस्थानों पर सीधे मुकदमे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 13 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश का तेज दौर चल सकते हैं।
टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। टिहरी में 11 अगस्त की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, हालांकि पहाड़ी ढलानों पर भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है।

बागेश्वर में भी देर रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों और नदी किनारे बसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लगातार बारिश के चलते संवेदनशील स्थानों पर सड़क बाधित होने और छोटे-बड़े भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।
14 अगस्त से फिर बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 अगस्त को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके बाद 14 अगस्त को मौसम के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है।
14 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
उत्तराखंड में इस समय चारधाम और अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचना और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी सड़कों पर अचानक मलबा आने, पत्थर गिरने और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों को नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों के पास जाने से बचना चाहिए।
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Cricket14 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Cricket15 hours agoWEF vs LNS Dream11 Prediction 31st Match, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Chamoli24 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
Cricket15 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: ड्रीम टीम, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग 11
big news22 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Haridwar22 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Breakingnews21 hours agoनैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल





































