Haridwar
कलयुग के भगवान की दावेदारी: राम बन खाटूश्याम जी का किया अपमान,वायरल विडियो बना बवाल…

हरिद्वार – सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपक सैनी नाम का युवक खुद को कलयुग का भगवान बताते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में युवक देवी-देवताओं का अपमान करते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद रानीपुर कोतवाली में कई स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि युवक जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की योजना बनाई जा रही है।
इस बीच, स्थानीय धार्मिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करने का आग्रह किया है। हालांकि, इस घटना से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है, और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
Haridwar
हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष

हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बठक में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
हरिद्वार (Haridwar): गुरुवार को हरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की ट्रस्टियों की आम सभा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी ने की। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे ट्रस्टियों ने भाग लिया और समाज के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, ट्रस्ट के चुनाव भी संपन्न कराए गए, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
मुख्य बिंदु
समाज के उत्थान पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक के दौरान ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने नामदेव समाज के सामाजिक और शैक्षिक विकास को लेकर अपने विचार साझा किए। विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की सहायता, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक एकता को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताई प्राथमिकताएं
अध्यक्ष चुने जाने के बाद अवनीश प्रेमी ने सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना होगा। विशेष रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा बेटियों के विवाह और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
ट्रस्ट की उपलब्धियों पर भी हुई चर्चा
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने धर्मशाला में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में लिफ्ट और नए कमरों का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

सदस्यों ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में गुजरात से आए जगदीश परिहार ने समाज को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि श्री नामदेव जी की कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है। वहीं संरक्षक पूरण चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस आम सभा में जगदीश जैसल (जोधपुर), कुलदीप वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, अजय वर्मा, बजरंग लाल, राजेंद्र रूहेला, विजय तोलाम्बिया, दीनदयाल छीपा, विनोद पेंटर, नरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा उर्फ भोला, आलोक वर्मा, कैलाश चंद, जगदीश लाल (जोधपुर), सम्पत लाल उठवाल, रमेश पूर्वा (चेन्नई), हेमंत पूर्वा, सरदार शहर और अविरल प्रेमी सहित कई लोगों ने भाग लिया।
Haridwar
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज

Haridwar News : हरिद्वार में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन के लिए परिवहन विभाग ने दो दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन सीज किए गए।
Table of Contents
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान
हरिद्वार में परिवहन विभाग ने आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ये अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान कुल 312 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 51 वाहनों को सीज किया गया।
50 से अधिक स्कूल वाहनों की गई जांच
चेकिंग के दौरान अतिरिक्त 50 से अधिक स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, आवश्यक दस्तावेजों और अनिवार्य उपकरणों का सत्यापन किया गया। चेकिंग में कई प्रकार के उल्लंघन सामने आए। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 51 मामले, बिना टैक्स जमा किए वाहन संचालन के 52 मामले तथा बिना परमिट वाहन चलाने के 28 मामले पाए गए।

ओवरलोडिंग के 15 मामले किए गए दर्ज
22 वाहनों में प्राथमिक उपचार किट नहीं मिली और 15 में अग्निशामक यंत्र का अभाव पाया गया। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 8 तथा अन्य ओवरलोडिंग के 15 मामले दर्ज किए गए। दो मामलों में अवयस्क वाहन चलाते मिले। एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।
विभाग ने की यातायात नियमों का पालन करने की अपील
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण साथ रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Uttarakhand5 hours agoRudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
big news24 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Breakingnews5 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज
Cricket5 hours agoNZ vs ENG Dream11 Prediction 2026 : करो या मरो मैच में किन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव?
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
Lifestyle23 hours agoHow To Remove Holi Color: इन घरेलू नुस्खों से हटाएँ होली का रंग
big news3 hours agoholi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त




































