Roorkee
चूहों ने किया मेस पर कब्जा: आईआईटी रुड़की में बवाल, अब एक्शन….

रुड़की – देश की प्रमुख संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार की लापरवाही ने छात्रों को भौचक्का कर दिया है। आईआईटी रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में खाने के सामान में चूहे पाए गए हैं, जो कढ़ाई, चावल और राशन में देखे गए। इस घटना के बाद छात्रों ने मेस में हंगामा कर दिया, जिससे 400 से अधिक छात्रों को भूखा रहना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस मामले की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच पड़ताल के लिए संस्थान पहुंची। टीम खाद्य सामग्री की जांच पड़ताल में जुटी है। टीम ने खाने के सैंपल लिए। टीम ने कहा कि आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से चूहों को हटाने की योजना बनाई जाएगी। खास किस्म के चूहा ट्रेकर लगाए जाएंगे।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि खाने और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। संस्थान को चूहों से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि दोपहर का खाना तैयार होने के बाद छात्र जब मेस में पहुंचे, तो उन्होंने किचन में चूहों को उछलते-कूदते पाया। छात्रों ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया और अन्य छात्रों को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान में साफ-सफाई की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
गुस्साए छात्रों ने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की और खाना बनाने वाले कर्मचारियों के साथ बहस की। हालांकि, कर्मचारी छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन छात्रों ने उनकी एक न सुनी और हंगामा जारी रखा। इस घटना ने आईआईटी कैंपस में हड़कंप मचा दिया है।
आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि राधा कृष्ण भवन मेस में चूहों की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल जांच शुरू कर दी गई है और स्वच्छता मानकों के अनुपालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाहरी विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाएगा।
#IITRoorkee, #Hygiene, #StudentsProtest, #ViralVideo, #FoodSafety, #roorkee, #uttarakhand
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Trending
ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

रुड़की में ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC 2025 परीक्षा में AIR-708 वीं रैंक
UPSC Topper Fairuz Fatima: UPSC CSE परीक्षा 2025 के परिणाम कल 6 मार्च को जारी हो गए हैं. इस परीक्षा को उतीर्ण करना लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन भारत की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UPCS CSE में कुछ ही छात्रों का चयन होता है. इन छात्रों के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प होता है. ऐसी ही एक कहानी उत्तराखंड के रुड़की की फैरूज फातिमा की है, जिन्होंने UPSC CSE 2025 में 708वीं रैंक हासिल की है. फातिमा के पिता एक ट्रक चालक हैं, बेटी की इस सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
रुड़की की फैरुज फातिमा ने पास की UPSC की परीक्षा
नगर पंचायत पिरान कलियर की गलियों से निकलकर एक साधारण परिवार की बेटी फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वो दरगाह किलकिली शाह बस्ती निवासी ट्रक चालक इकबाल की बेटी हैं, जिनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें_ चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
पिता चलाते हैं ट्रक, बेटी बनी क्लास 1 ऑफिसर
पिता इकबाल ने बताया कि, फातिमा ने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से की और बाद में बीएसएम डिग्री कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और फातिमा ने भी कड़ी मेहनत से उनका सपना पूरा कर दिखाया.
ये भी पढ़ें_ UPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
फैरुज फातिमा की सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
फातिमा की सफलता की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं. फातिमा का कहना है कि मजबूत इरादों और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी. इस समय उनके माता-पिता उनसे मिलने दिल्ली गए हुए हैं.
साधारण परिवार से अफसर बन फातिमा बनी प्रेरणाश्रोत
फातिमा उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो एक साधारण परिवार से आते हैं और कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं. उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और पढाई के प्रति उनका अनुशासन ही है जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले गया है. पिता एक साधारण ट्रक चालक होने के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए हर संभव कोशिश करते रहे. आज बेटी ने पिता के संघर्ष को अपनी मेहनत से गौरवान्वित कर दिया है.
Breakingnews
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा

Roorkee News : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर की अचानक छापेमारी की है। जिसके बाद आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। गढ़वाल और कुमाऊँ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएम खुद माडी चौक स्थित गोदाम पहुंचे और पूरे स्टॉक का निरीक्षण कराया।

आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध मिली तो कई पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं पाया गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी काम करते मिले। जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सप्लाई की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी मौके पर रुकवाकर अंडों और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। कई जिलों में भेजी जा रही सप्लाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए।
Cricket15 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Cricket16 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Dehradun12 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Uttarakhand15 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Cricket11 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Nainital15 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news13 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
big news16 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल









































